सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*
*सहारनपुर।* शहर मे बेशुमार ई-रिक्शा की भरमार हो गई है और अब तो ई-रिक्शा को चौड़ाई में भी ज्यादा बड़ा बनाकर चलाया जा रहा है, जिससे शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस अपना कार्य बखूबी निभा रही है। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर चालकों को रोककर हेलमेट, लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन चेक किया जा रहा है, जो बहुत अच्छा कार्य है। चाहे फोर-व्हीलर में एक ही व्यक्ति ड्राइव कर रहा हो, तब भी उस पर कार्रवाई होती है।
लेकिन वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा चालक बच्चों सहित 7 से 8 सवारी बैठाकर हाईवे पर भी बेखौफ दौड़ रहे हैं और उन पर कोई रोक-टोक नहीं है। देखा जाए तो शहर में गरीब-गुरबा, किराएदार वर्ग के साथ-साथ कुछ ऐसे बुजुर्ग लोग भी ई-रिक्शा चला रहे हैं, जिन्होंने आज तक साइकिल तक नहीं चलाई। बिना यातायात नियमों की जानकारी के ई-रिक्शा उठाकर सड़कों पर आ जाने से शहर में हर समय जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
More Stories
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
शामली 24 अक्टूबर 2026* किसान नेता तरुण गर्ग को भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक में मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी,,,
कौशाम्बी 24 अक्टूबर 26*राजा भैया की बेती कुंडा कोठी में 17 नवंबर से 4 दिन होगा भव्य राम कथा का आयोजन*