रोहतास27अप्रैल26*खुशी के बाद पसरा मातम भाई की शादी से लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत*
_________________________________
रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
कैमूर: पति-बच्चों के सामने हुआ हादसा | सारंगपुर मोड़ पर टक्कर, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी रामानंद राम की 24 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी देवी की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। भभुआ सारंगपुर मोड़ के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
रामानंद राम ने बताया कि वे पत्नी और दो बेटों के साथ झिंगई डिहरा गांव से घर लौट रहे थे। रविवार को पत्नी के ममेरे भाई प्रवीण कुमार की शादी थी। शादी समारोह के बाद सोमवार को बाइक से घर जाते समय सुअरा नदी सारंग मोड़ के पास ट्रक ने साइड लेने के दौरान बाइक के हैंडल में टक्कर मार दी। हादसे में फूल कुमारी देवी ट्रक के नीचे गिर गईं,जबकि पति और दोनों बच्चे दूसरी ओर गिरे। पति तुरंत पत्नी को सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के दो पुत्र हैं। 7 वर्षीय रविरंजन कुमार और 3 वर्षीय रामप्रवेश कुमार। दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।