April 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ26अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें...............

लखनऊ26अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………

लखनऊ26अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………

➡ लखनऊ-लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ, फार्मा कंपनियों को एलओसी जारी की, औद्योगिक सेवा का ये ऐतिहासिक पड़ाव-CM, यूपी बीमारू राज्य से मुक्त हुआ- सीएम, विकास की पहली शर्त कानून का राज-CM, UP में 21 हजार से ज्यादा स्टार्टअप-सीएम, 17 निवेशकों को सीएम ने बांटी एलओसी, अब MoU कागजों तक सीमित नहीं है-सीएम, अबतक 15 लाख करोड़ के काम शुरू हुएःCM, ललितपुर में फार्मा पार्क बन रहा- सीएम, यूपी के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज-CM।

➡ लखनऊ-मोहन तिराहे पर स्मृति द्वार हटाने पर बवाल, पासी समाज के सैकड़ों लोग विरोध में सड़क पर उतरे, विधायक जयदेवी कौशल और कौशल किशोर धरने पर, हरदोई हाईवे पर जोरदार रोड जाम, लोग घंटों फंसे, भारी पुलिस फोर्स तैनात, हालात तनावपूर्ण, विरासत और नामकरण को लेकर विवाद गहराया।

➡ लखनऊ-29 अप्रैल को सीएम योगी का अयोध्या दौरा, अयोध्या में शिव मंदिर पर करेंगे ध्वजारोहण, श्रीराम जन्मभूमि परिसर में शाम 5 बजे आयोजन, 700 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल, प्रवेश और पार्किंग को लेकर व्यवस्था तय।

➡ बहराइच-अज्ञात कारणों में लगी आग का तांडव, जद में आकर दो फूस के मकान राख, घर में रखी गृहस्थी, खाद सामग्री जली, ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई, नुकसान का आकलन करने पहुंची राजस्व टीम, थाना मोतीपुर के लोहारन पुरवा का मामला।

➡ बुलंदशहर-केक लगाने के विवाद में ट्रिपल मर्डर का मामला, मृतकों के घर पहुंचे तीनों शव, हजारों की भीड़, एसपी सिटी समेत कई थानों की फोर्स मौजूद, थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡ सुल्तानपुर-राहगीर गिरीश चंद्र जायसवाल ने पेश की मिशाल, हाइवे किनारे मिले बैग को किया पुलिस के हवाले, बैग में 53 हजार रूपये कैश हुए बरामद, लंभुआ कोतवाली के लखनऊ-वाराणसी हाईवे का मामला।

➡ सहारनपुर-खनन माफिया पर पुलिस का शिकंजा, धमकी और दबाव बनाने वाला अरेस्ट, गांव मगपुरा से आरोपी इमरान गिरफ्तार, दबंगई और माफियागिरी नहीं चलेगी- SSP।

➡ कन्नौज-सड़कों पर बेखौफ होकर दौड़ रहे ऑटो, भूसे की तरह सवारियां ठसाठस भरी, कभी भी हो सकता है बड़ा सड़क हादसा, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा कस्बे का मामला।

➡ बलिया-नगरा क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का मामला, DIG आजमगढ़, SP संग घटनास्थल पर पहुंचे, SOG, सर्विलांस टीम, फील्ड यूनिट भी पहुंची, 3 टीम लगी, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी- DIG।

➡ ललितपुर-दीवार गिरने से दंपति मलबे में दबे, हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल, गंभीर हालत में पति झांसी मेडिकल रेफर, तेज हवा संग आंधी आने से दीवार गिरी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, तालबेहट क्षेत्रचुरावनी गांव का मामला।

➡ उन्नाव-लेंसकार्ट शोरूम पर हिंदूवादी संगठन पहुंचा, कर्मचारियों को भगवा पटका, तिलक लगाया, आवास विकास के लेंसकार्ट शोरूम का मामला।

➡ मैनपुरी-स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन ने पुतला फूंका, लोगों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला।

➡ कानपुर देहात-दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट, बुलेट सवार बदमाशों ने किया हमला, व्यापारी पर चाकू से हमला, घायल, बैग से सामान लूटकर हमलावर फरार, घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की, गजनेर क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया की घटना।

➡ मुजफ्फरनगर-पुलिस का अवैध शस्त्र सप्लायर पर शिकंजा जारी, 4 अवैध शस्त्र बेचने वाले आरोपी किये अरेस्ट, आर्यन,अनस,सोहेल राणा,वंश को किया अरेस्ट, बदमाशों के कब्जे से 1 पिस्टल,3 तमंचे बरामद, आर्यन पर अपहरण,रेप गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज, SSP ने पुलिस टीम को 15000 का दिया पुरस्कार, मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡ अलीगढ़-दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव कर आरोपी को छुड़ा ले गई भीड़, पथराव में एक दारोगा हुआ घायल, भर्ती, नौगवां अर्जुन गांव पुलिस छावनी में तब्दील, फरार बदमाश महदी हसन समेत 19 लोग अरेस्ट, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, लिया जायजा, 20 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश जारी, रोरावर थाना के गांव नौगवां अर्जुन की घटना।

➡ कानपुर-मेले के दौरान बवाल, पुलिस पर हमला, काली माता मेले के दौरान भारी हंगामा, अराजकतत्वों का कार्यक्रम में उत्पात, PAC के 2 जवान गंभीर घायल, भर्ती, पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों को पकड़ा, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी, एडीसीपी अर्चना सिंह ने दी जानकारी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, कार्रवाई शुरू- ADCP।

➡ उन्नाव-किसान की हत्या का EXCLUSIVE वीडियो सामने आया, भतीजे ने ट्रैक्टर से कुचलकर चाचा की हत्या की, चाचा को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना पर पहले सड़क हादसा मान रही थी पुलिस, मामले में हत्या का एंगल आया सामने, भतीजे की तहरीर पर एक्सीडेंट में दर्ज हुई थी FIR, फतेहपुर 84 के सुख्खा खेड़ा पुल के पास की घटना।

➡ संभल-गांव सौंधन के किले में अवैध अतिक्रमण, अवैध अतिक्रमण में से दो मकान तोड़े, ग्रामीणों ने खुद ही मकान तोड़ने शुरू किए, अन्य 25 लोगों को मिला है अल्टीमेटम, कानूनगो, लेखपाल, पुलिस टीम मौके पर, केला देवी क्षेत्र के गांव सोधन का मामला।

➡ हापुड़-स्विमिंग पूल में युवक की मौत का मामला, अवैध तरीके से संचालित था स्विमिंग पूल, नियमों का नहीं किया जा रहा था पालन, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡ मुरादाबाद-खड़ी कार में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने आग बुझाई, कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख, मझोला क्षेत्र के शास्त्री नगर पुल की घटना।

➡ हापुड़-पुलिस ने शातिर अभियुक्त को पकड़ा, आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा बरामद, भैंस चोरी की घटना करना किया स्वीकार, थाना बाबूगढ़ पुलिस ने की गिरफ्तारी।

➡ ग्रेटर नोएडा-अज्ञात कारणों से झुग्गियों में लगी आग, जद में आकर कई झुग्गियां जलकर राख, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, तकरीबन 8 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख, 20 से 30 झुग्गियां समय रहते बचाई गईं, इकोटेक 1 थाना क्षेत्र चुहड़पुर खादर की घटना।

➡ आगरा-कैंटर और टैंकर की भीषण टक्कर, कैंटर चालक की मौत, 3 घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, बाह थाने के बड़ा गांव में हादसा।

➡ सीतापुर-प्रेमी संग जंगल में पकड़ी गई विवाहिता, डर में विवाहिता ने खाया ज़हरीला पदार्थ, अस्पताल लाते समय महिला की हुई मौत, महिला का पति नेपाल में करता था नौकरी, दोनों को जंगल से पकड़कर लाया था जेठ, तालगांव थाना क्षेत्र के अमौरा गांव का मामला।

➡ देहरादून-सभी आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल कल बंद, हीट वेव और लू के चलते आदेश जारी, डीएम देहरादून ने आदेश जारी किया।
————————————————————————————–