अयोध्या26अप्रैल26*हाईवे पर राहगीरों से लूट,टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
लूट के सामान कीमत लगभग 70,000 की शत प्रतिशत बरामदगी
भेलसर(अयोध्या)हाईवे पर राहगीरों से लूट,टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का रुदौली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए लूट के सामान कीमत लगभग 70,000 की शत प्रतिशत बरामदगी की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्या ने बताया कि हाईवे पर महिलाओं के साथ लूट, टप्पेबाजी कर महिला के नांक की सोने का बुंदा को लूटने की घटना कारित करने वाले गिरोह को आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत थाना क्षेत्र रुदौली में स्थापित सीसीटीवी कैमरो की मदद से,अनावरण में लग कर अथक प्रयास से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर न्यायालय भेजा जा रहा है।
बताया कि आरोपियों ने दिनांक 12.02.2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम कूढ़ासादात के पास कारित किया गया जिसमें वादिनी निवासी गांव कुढ़ासादत कोतवाली रुदौली अयोध्या की दोनों भाभियों से जेवर झूमकी सोने की व पावजेब व नाक का बुन्दा व मटर माला सभी जेवर जबरदस्ती छीन लिया जिसमें वादिनी की तहरीर पर मु.अ.सं. 69/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत हुआ है।दूसरी घटना दिनांक 25.02.2026 की है जो थाना क्षेत्र के ग्राम रहीमगंज धौरहरा के पास कारित किया गया जिसमें पीड़िता निवासी कोतवाली रूदौली जो शौच के लिये बाहर खेत की तरफ निकली थी रास्ते मे कुछ अज्ञात लोगो ने कान का बाला, नाक का बुंदा, गले का मंगल सूत्र, पैर की पायल छीन ले गये। जिसमें वादिनी की तहरीर पर मु.अ.सं.87/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत हुआ है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों में गुफरान उर्फ मोनू पुत्र इबलाक उर्फ बिल्ला निवासी ग्राम भेलसर थाना को0 रूदौली उम्र करीब 31 वर्ष व अक्लीम पुत्र इबलाक उर्फ बिल्ला निवासी ग्राम भेलसर थाना को0 रूदौली उम्र करीब 21 वर्ष शामिल हैं।बताया कि आरोपियों के पास से 01 अदद मटर माला पीली धातु , 02 अदद नाक का बूंदा पीली धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु ,01 अदद नाक का बूंदा पीली धातु बरामद किया गया है।अभियुक्त गुफरान उर्फ मोनू पुत्र इबलाक उर्फ बिल्ला का आपराधिक इतिहास है।जिसके विरुद्ध मु0अ0सं0 87/2026 धारा 309(4)/ 317(2)/3(5) बीएनएस थाना को0 रूदौली व मु0अ0सं0 69/2026 धारा 309(4)/ 317(2)/3(5) बीएनएस थाना को0 रूदौली व मु0अ0सं0 10/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि.व 3(5) बीएनएस को0रूदौली व मु0अ0सं0 263/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0रूदौली व मु0अ0सं0 1302/2022 धारा 379/411 भादवि. थाना को0नगर जनपद बाराबंकी व मु0अ0सं0 1264/2022 धारा 379/411 भादवि. थाना को0नगर जनपद बाराबंकी व मु0अ0सं0 490/2022 धारा 3/25 आयुध अधि. आना सतरिख जनपद बाराबंकी व मु0अ0सं0 489/2022 धारा 411 भादवि. थाना सतरिख जनपद बाराबंकी व मु0अ0सं0 167/2022 धारा 3(1)यू.पी.गैंगेस्टर एक्ट को0रूदौली अयोध्या व मु0अ0सं0 28/2022 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 264/2021 धारा 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 174/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 146/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि. व 4/25 आयुध अधि. थाना को0रूदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 101/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 292/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 257/19 धारा 498/323/504/313 आईपीसी व ¾ डीपी एक्ट थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 418/2018 धारा 354/323/504 आईपीसी थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0स0 418/16 धारा 379 आईपीसी व 3/5/8 गो0नि0अधि0 व मु0अ0सं0 420/16 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 382/16 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 171/2016 धारा 379 भादवि. थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या दर्ज है।वहीं अभियुक्त अक्लीम पुत्र इबलाक उर्फ बिल्ला का भी आपराधिक इतिहास है इसके विरुद्ध मु.अ.सं.576/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0रूदौली जनपद अयोध्या व मु.अ.सं.50/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0रूदौली जनपद अयोध्या व मु.अ.सं.264/2020 धारा 323/504/506 भादवि. थाना पटरंगा जनपद अय़ोध्या व मु0अ0सं0 87/2026 धारा 309(4)/ 317(2)/3(5) बीएनएस थाना को0 रूदौली जनपद अयोध्या व मु0अ0सं0 69/2026 धारा 309(4)/ 317(2)/3(5) बीएनएस थाना को0 रूदौली जनपद अयोध्या दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के साथ थाना को0 रुदौली उ0नि0 युवराज सिंह चौकी प्रभारी भेलसर, उ0नि0 अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी सुजागंज को0रूदौली व का0 रजत कुमार को0रूदौली , का0 दुर्गा प्रसाद यादव को0रूदौली अयोध्या, का0 रवि चौधरी को0रूदौली अयोध्या, का0 अभिषेक कुमार को0रूदौली अयोध्या शामिल रहे।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*