रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*
________________________________
डेहरी रोहताससे मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
डीएम के निर्देश पर सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी के नेतृत्व में जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर कागजातों,उपलब्ध मेडिकल सुविधाओं और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के बारे में जानकारी ली।
बताया जाता है कि सासाराम स्थित जीएसटी कार्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी ज्योति कुमारी को प्रसव के लिए समर्पण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के कुछ समय बाद ही उनके नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई। पीड़िता ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और उपचार में कोताही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने न्याय के लिए वरीय अधिकारी से शिकायत की। जिसके बाद जांच दल बनाकर अस्पताल की कार्यशैली की जांच की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जोधपुर24जून26*शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शर्मनाक बयान लोकतंत्र और युवाओं का अपमान।
पूर्णिया बिहार 24 जून 26 *मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक
पूर्णिया24जून26*मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक,