भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना क्षेत्र से 01 देशी पिस्तौल के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक-23.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि शाहकुण्ड थानान्तर्गत बेलथु गांव में काली स्थान के पास दो व्यक्ति हथियार के साथ धुम रहे है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था तथा शाहकुण्ड थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में दो अपराधकर्मी 01. अभिषेक कुमार 02. राहुल कुमार दोनो पे०-राजमणी महतो, सा०-बेलथु, थाना-शाहकुण्ड, जिला-भागलपुर को 01 देशी पिस्तौल के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :-01. देशी पिस्तौल-01। गिरफ्तारी :-01- अभिषेक कुमार ,02. राहुल कुमार दोनो पे०-राजमणी महतो, सा०-बेलथु, थाना-शाहकुण्ड,जिला-भागलपुर।छापामारीदल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव, शाहकुण्ड थाना। पु०अ०नि० रंजीत कुमार, शाहकुण्ड थाना।पु०अ०नि० रूपेश कुमार, शाहकुण्ड थाना।पु०अ०नि० देवकर्ण सिंह, शाहकुण्ड थाना।स०अ०नि० सनोज कुमार, शाहकुण्ड थाना।सि0/1784 हर्ष कुमार, शाहकुण्ड थाना।सि० / 70 मिथिलेश कुमार सिंह, शाहकुण्ड थाना।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 जून 26 रक्तदान महाकल्याण – बूंद-बूंद से बनता है जीवन का सागर
चंडीगढ़14जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 खबरें..!!*
नई दिल्ली14जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*