दिनांक 25,4,2026
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर24अप्रैल26*रेल आरक्षण एवम जनरल टिकट काउंटर नियमित खुलने की मांग
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भागलपुर जंक्शन के दक्षिणी ओर के रेल आरक्षण एवं जनरल टिकट काउंटर को नियमित रुप से खुले रखने की मांग रिज़वान खान ने की,
भागलपुर, बिहार, समाजिक कार्यकता रिज़वान खान ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैश्णव जी से निवेदन अनुरोध करते हुए कहा है कि मैं पिछले कई वर्षों लगातार से भागलपुर में रेल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग को लेकर मैने अपने जीवन और जवानी का कीमती समय भागलपुर की जनता की मदद के लिये संघर्ष में लगा दिया , रेल मंत्री जी भागलपुर में पहले तीन प्लेटफार्म हुआ करता था, आज के समय में यह 6 नंबर प्लेटफ़ॉर्म हो गया है, भागलपुर में इलेक्ट्रिक ट्रेन चल रही है, मेरे लगातार संघर्ष और मांग करने देश की आजादी के 75 वर्षों बाद भागलपुर होकर अब दो राजधानी ट्रेन चल रही है, माननीय रेल मंत्री जी भागलपुर जंक्शन से सटे भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में रेल आरक्षण एवं जनरल टिकट काउंटर, रेल यात्री के लिए स्टेशन जाने आने के लिये आवागमन रास्ता गेट खोलने की मांग को लेकर धरना, अनशन ,हस्ताक्षर अभियान चलाया , मेरे जीवन का हर एक दिन और लगातार 20 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद रेल टिकट काउंटर और यात्री के स्टेशन जाने आने का रास्ता खोला गया, रेल टिकट काउंटर और यात्री गेट के खुलने से आज भागलपुर शहर की दक्षिणी क्षेत्र की हजारों जनता के साथ बांका, गुड्डा और दुमका जिला के लोगों को भी फायदा मिल रहा है, रिजवान खान ने कहा कि भागलपुर जंक्शन के दक्षिणी ओर में रेल आरक्षण एवं जनरल टिकट काउंटर खुलने से भागलपुर शहर के दक्षिणी ओर की जनता को बहुत सुविधा मिल रही है,जिस से अब जनता को टिकट लेने और ट्रेन पकड़ने के लिये लोहिया पुल के जाम में फंसने भागलपुर जंक्शन के उतरी ओर टिकट लेने और ट्रेन पकड़ने के लिये नहीं जाना पड़ता हैं, माननीय रेल मंत्री जी 5 वर्षों से जब से दक्षिणी ओर में रेल आरक्षण और जनरल टिकट काउंटर खुला है, जनता बहुत खुश है, बहुत सुविधा हो गई है लेकिन इधर कुछ महीनों से दक्षिणी क्षेत्र में बने आरक्षण टिकट काउंटर को दोपहर 2 बजे से बंद कर दिया जाता हैं,जबकि यह आरक्षण टिकट काउंटर रात 8 बजे तक खुला रहता था, दोपहर 2 बजे से रेल आरक्षण टिकट काउंटर बंद हो जाने से जनता को बहुत परेशानी हो रही है, भागलपुर शहर दक्षिणी ओर की जनता को आरक्षण टिकट लेने के लिये फिर से लोहिया पूल के जाम में फंसते हुए पुल पार कर के भागलपुर जंक्शन के उतरी ओर में बने रेल आरक्षण टिकट काउंटर पर जाना जनता की बहुत बड़ी मजबूरी बन गई है, रिजवान खान ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से निवेदन करते हुए कहा कि आप जनता की परेशानी को देखते हुए मांग की है कि भागलपुर जंक्शन से सटे दक्षिणी ओर के रेल आरक्षण टिकट काउंटर को रात 8 बजे तक और जनरल टिकट काउंटर को 24 घंटे खुले रखने की कृपा की जाय, इस से जनता की परेशानी खत्म हो और ज्यादा सुविधा हो सके, इस कार्य के लिये रिजवान खान रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के सदा आभारी रहेंगे।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल