कौशाम्बी २२ अप्रैल २६ * सरकार और उपभोक्ताओं दोनों के लिए स्मार्ट मीटर बना स्लो कैंसर
एक सौ पचास से लेकर दो सौ रुपए तक आ जाने पर लाइट काट दी जाती है
लोगो में जबरदस्त आक्रोश लोगो ने तत्काल प्री पैड मीटर लगाने की बात की
भरवारी कौशांबी विद्युत विभाग का स्मार्ट मीटर आम जनता के जी का जंजाल बन गया है तत्काल स्मार्ट मीटर परिवर्तन नहीं किया तो यह जहां उपभोक्ताओं के लिए स्लो कैंसर बनेगा वहीं सरकार के लिए भी या स्लो कैंसर बनता जा रहा है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ न्याय प्रिय सरकार की बात करती है वही इस वक्त इनके शासन काल में एक निर्णय से समूचे उत्तर प्रदेश में कोहराम मच गया है जिसको यदि योगी सरकार संज्ञान नहीं लेती है तो इनकी सरकार का जाना तय है lइस वक्त कस्बा भरवारी का आलम यह है कि प्रत्येक माह विद्युत उपभोक्ता मोबाइल लेकर दिन भर सब काम काज छोड़कर सिर्फ मोबाइल पर मैसेज ही देखता रहता हैं l।कभी एक हजार सत्तर रुपए तो कभी दो सौ तो कभी एक सौ पचास रुपए तक बिल आते ही लाइट काट दी जाती हैं वही उपभोक्ताओं का कहना है इस मीटर के लग जाने से जीना हराम हो गया है l सुबह आंख खुलते ही विद्युत उपभोक्ता मोबाइल हाथ में लेकर स्मार्ट मीटर की स्थितियों को देखने की समझने की कोशिश करते हैं लेकिन उनके देखते ही देखते उनकी घरों की विद्युत लाइट काट दी जाती हैं इतना ही नहीं फिर चाहे आपने चार दिन पहले ही बिल जमा किया हो l
लाइट काटने की जिम्मेदारी भी पूर्वांचल विद्युत विभाग बनारस को दे रखी है यदि आप जेई या एसडीओ के पास अपनी शिकायत करते भी है तो उनका साफ कहना है कि हम लोगों को भी कुछ जानकारी नहीं है वही जेई का भी कहना है कि हम लोग भी परेशान है परंतु कुछ नहीं कर सकते है बैरहाल स्मार्ट मीटर लग जाने से जहां जनता परेशान है वहीं लोगों का जीना दिन भर दुश्वार हो गया है लोगो ने स्मार्ट मीटर हटवाकर यथा शीघ्र पुराने प्री पैड मीटर लगवाने की मांग की है वहीं यथा शीघ्र समाधान नहीं निकला तो विद्युत विभाग के प्रति उल्टी गिनती शुरू करने पर जल्द ही कस्बा वासी बाध्य होगे
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*