भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर 19 अप्रैल 26*अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई, 2,925 लीटर विदेशी शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
भागलपुर नवगछिया पुलिस अधीक्षक,के निर्देशानुसार अवैध शराब / मादक पदार्थों की बरामदगी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में इस्माइलपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि झारखंड से एक हाईवा के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप विक्रमशिला सेतु होते हुए नवगछिया लाई जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा हाई लेवल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के क्रम में विक्रमशिला सेतु के पास से एक हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या JH10AV-4562) को रोककर विधि-सम्मत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हाईवा के डाला में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न कंपनियों के 325 कॉर्टून में 7,800 बोतल, कुल -2,925 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही वाहन चालक 1. कुंदन कुमार पिता-उपेन्द्र कुमार यादव सा+थाना-बैजनाथपुर जिला-सहरसा को विधि-सम्मत गिरफ्तार करते हुए उक्त वाहन को जब्त कर लिया गया।
इस संबंध में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या-83/26, सुसंगत धाराओं में दर्ज कर इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*