April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- भ्रामक खबर फैलाने वाला गिरफ्तार, आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आग की घटना को गलत तरह से पोस्ट की, थाना विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡हरदोई- पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, हरदोई के बिलग्राम तहसील में होगा भव्य कार्यक्रम, ग्राम श्यामपुर चैनेज 351 किमी पर समारोह आयोजित, कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के जुटने की संभावना, यूपीडा के CEO दीपक कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण, तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, यातायात, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा पर विशेष जोर, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार, 120 किलोमीटर प्रति घंटे की डिज़ाइन स्पीड, 12 जिलों को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

➡बहराइच- 6 साल के मासूम पर तेंदुए का हमला, बच्चे को दबोचकर भागने का प्रयास, मां ने तेंदुए से लड़कर बचाई जान, ग्रामीणों के आने पर भागा आदमखोर तेंदुआ, हांका लगाने पर मौके भागा आदमखोर तेंदुआ, खैरीघाट के पिपरिया रामपुर निवासी है लकी, बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, खैरीघाट इलाके के पिपरिया रामपुर का मामला

➡गोरखपुर- SHO गोरखनाथ विजय सिंह को सफलता, 5 शातिरों को किया गया गिरफ्तार, आरोपी मुस्तकीम, सलमान, कैफ, नादिर, विशाल अरेस्ट, चोरी के 1 लाख नगद, 2 बाइक बरामद, 191 ग्राम चांदी, 5 मोबाइल भी बरामद, CO गोरखनाथ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

➡गोंडा- थ्रेसर मालिक से लूटपाट, मारपीट मामला, मारपीट के दौरान एक युवक की मौत, घायल किसान का लखनऊ में इलाज जारी, 23 वर्षीय आरोपी संजय चौबे की भी मौत, तहरीर पर लूट और जानलेवा हमले का केस, जनपद के खरगूपुर इलाके का पूरा मामला

➡वाराणसी- पुलिस और SOG 2 की तबातोड़ छापेमारी, अनैतिक देहव्यापार के खिलाफ की छापा, दो स्थानों से युवती और युवकों को पकड़ा, सहसंचालक समेत 4 युवतियां, ग्राहक अरेस्ट, चितईपुर थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर छापा

➡बस्ती- एम्बुलेंस में अचानक लगी भीषण आग, अस्पताल परिसर में लोगों में हड़कंप, ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने आग बुझाई, CHC सल्टौआ गोपालपुर परिसर का मामला

➡गाजीपुर- करण्डा थाना क्षेत्र में युवती की हत्याकांड, मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय गिरफ्तार, परिजनों की तहरीर पर दर्ज था मुकदमा, एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने पुष्टि की

➡आजमगढ़- शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग, गुलाब राम गौड़ का घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, तहसील लालगंज के थाना मेहनाजपुर की घटना

➡बस्ती- ज्वैलर को दो अज्ञातों ने मारी गोली, गोंड़ा जिले में मारी गई गोली, लुट की घटना को अंजाम देने का प्रयास, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर, नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 का निवासी समर

➡सीतापुर- घर में लगें नल में उतरा करंट, विद्युत करंट से महिला की मौत, बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार, रामपुर मथुरा क्षेत्र के बजेहरा का मामला

➡चित्रकूट- सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, कोतवाली कर्वी पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े, आरोपी जयप्रकाश पाठक, सत्यप्रकाश दास अरेस्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, कर्वी कोतवाली क्षेत्र चित्रकूट का मामला

➡मेरठ- लूट की घटना में वांछित बदमाश अरेस्ट, बदमाश से तमंचा, कारतूस बरामद, लूट गई रकम में से 700 की नगदी बरामद, एक माह पूर्व बदमाशों ने की थी लूट, किठौर पुलिस ने की गिरफ्तारी की कार्रवाई

➡मेरठ- किठौर पुलिस की स्टंटबाजी पर कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी अरेस्ट कर बाइक सीज की, युवक का साथियों के साथ वीडियो वायरल, किठौर पुलिस ने की गिरफ्तारी की कार्रवाई

➡मेरठ- लड़की से छेड़छाड़,मारपीट का मामला, पुलिस ने आरोपी 2 सगे भाईयों को पकड़ा, आरोपी रिहान और जावेद को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने नाबालिग से की थी छेड़छाड़, किठौर पुलिस ने की गिरफ्तारी की कार्रवाई

➡कन्नौज- अज्ञात वाहन ने वृद्धा को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौके पर हुई मौत, मृतका 75 वर्षीय सुखरानी मानपुर निवासी, सदर कोतवाली क्षेत्र पर हुआ हादसा

➡बहराइच- पेट्रोल पंप पर कर्मियों की पिटाई, दबंगों ने जमकर पीटा, घायल, पुलिस के सामने कर्मियों की पिटाई, पुलिस ने 4 आरोपियों पर FIR दर्ज की, खैरीघाट क्षेत्र के RJ KSK पैट्रोल पंप का मामला

➡देवरिया- युवक को चोर समझकर लोगों ने पीटा, बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल, मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा, कुशीनगर जनपद का है निवासी, 2 दिन से था लापता युवक, सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड का मामला

➡कौशाम्बी- सोनाली हत्या केस में बड़ा खुलासा, सोनाली ने तमंचे से खुद को गोली मारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि, सुसाइड नोट, विवाद की वजह का जिक्र, पति के अफेयर से परेशान होने की बात लिखी, पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद, पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार, सैनी कोतवाली क्षेत्र के उसरैना गांव का मामला

➡गाजियाबाद- हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, हत्या करने वाला मामा मुठभेड़ में ढेर, दो सिपाही भी गोली लगने से घायल, रेप के बाद बच्चे की हत्या कर फरार था, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

➡मुरादाबाद- भोजपुर क्षेत्र में वैन में लगी आग, खड़ी कार में लगी आग,अफरा-तफरी, लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, गाड़ी में मौजूद थी 4 महिलाएं,बच्चे, बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी, भोजपुर थाना क्षेत्र की घटना

➡पीलीभीत- डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, 2 घायल, डंफर चालक मौके से हुआ फरार, बीसलपुर क्षेत्र की घटना

➡दिल्ली- DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल गिरफ्तार, 2.5 लाख रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार, CBI ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया, एक प्राइवेट व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, रिश्वत से जुड़ी पूरी रकम बरामद हुई, दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की, नगदी, सोना-चांदी,डिजिटल डिवाइस जब्त

➡दिल्ली- गांधी नगर में गोदाम में लगी भीषण आग, सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में अफरा-तफरी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक

➡गुजरात- उधना रेलवे स्टेशन पर स्थिति सामान्य, गर्मी के मौसम को देख विशेष व्यवस्थाएं लागू, यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम, विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए, भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष उपाय लागू
————————————————————————————

Taza Khabar