April 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार15अप्रैल26*छत पर सोलर, जेब पर सब्सिडी : डीएम ने फीता काटकर पूर्णिया में सोलर मेले का किया

पूर्णिया बिहार15अप्रैल26*छत पर सोलर, जेब पर सब्सिडी : डीएम ने फीता काटकर पूर्णिया में सोलर मेले का किया

पूर्णिया बिहार15अप्रैल26*छत पर सोलर, जेब पर सब्सिडी : डीएम ने फीता काटकर पूर्णिया में सोलर मेले का किया आगाज, 1 करोड़ घरों का लक्ष्य सेट*

पूर्णियां बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

पूर्णिया बिहार15अप्रैल26*छत पर सोलर, जेब पर सब्सिडी : डीएम ने फीता काटकर पूर्णिया में सोलर मेले का किया

पूर्णियाबिहार : बुधवार को कला भवन पूर्णिया में डीएम अंशुल कुमार, आईएएस ने फीता काटकर भव्य सोलर मेले का उद्घाटन किया। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी और एनबीपीडीसीएल के निर्देश पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को घर-घर पहुंचाने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया।

*मेले में कौन-कौन पहुंचा?*

पूर्णिया बिहार15अप्रैल26*छत पर सोलर, जेब पर सब्सिडी : डीएम ने फीता काटकर पूर्णिया में सोलर मेले का किया

देश भर से सोलर प्लांट लगाने वाली 30 एजेंसियां स्टॉल लेकर पहुंचीं। पूर्णिया के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के मैनेजर भी मौजूद रहे। सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने मेले में हिस्सा लिया।

*डीएम के बड़े आदेश*
1. *बैंकों को फटकार:* डीएम ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को आदेश दिया कि सूर्य घर योजना के तहत लोन के सभी आवेदन 1 हफ्ते में निपटा कर भुगतान करें। पुराने खारिज आवेदनों की दोबारा समीक्षा कर मंजूर करें। भविष्य में कोई आवेदन रिजेक्ट न किया जाए।
2. *अफसरों को टारगेट:* सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंताओं को इस महीने हर अफसर कम से कम 25 सोलर प्लांट लगवाने का टारगेट दिया गया। अगले 3 महीने में सोलर प्रगति में पूर्णिया को टॉप रैंक पर लाने का निर्देश।

*10 लाभुकों को मिला इनाम*
जिन 10 उपभोक्ताओं की बिजली खपत उनके सोलर उत्पादन से कम है, उन्हें डीएम ने बिजली उपकरण गिफ्ट किए। सम्मानित लाभुक: सुलोचना देवी, सतनारायण बिस्वास, मोहम्मद सफीक अहमद, अभिलाषी यादव, वेदानंद साह, सुषमा देवी, अमित कुमार, मानेश्वर प्रसाद यादव, प्रीतम आनंद और मोहम्मद मिर्जा आबिद हुसैन।

*बेहतर काम पर सम्मान*
राजस्व संग्रहण में अच्छे प्रदर्शन के लिए पूर्णिया पश्चिमी और पूर्णिया पूर्वी के कार्यपालक अभियंता बलबीर प्रसाद बागीस तथा नवीन कुमार को डीएम ने प्रशस्ति पत्र दिया।

*डीएम की अपील*
डीएम अंशुल कुमार ने कहा, “सभी लोग अपने घर की छत पर सोलर लगवाएं। सरकार सब्सिडी दे रही है। इससे बिजली बिल जीरो होगा और पीएम मोदी का 1 करोड़ घरों पर सोलर लगाने का सपना पूरा होगा। ऊर्जा बचाएं, देश बनाएं।”
मेले के बाद डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और सभी स्टॉल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

Taza Khabar