September 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की बड़ी खबरें: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें

नई दिल्ली 3सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇

नई दिल्ली 3सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*==============================*

*1* सोसायती ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी सियाम के 66 वें वार्षिक सम्मेलन में पीएम मोदी ने एक खास संदेश दिया। उन्होनें कहा कि भारत का ऑटो उद्योग अपनी मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और हाल ही में हुए एफटीए यानी मुक्त व्यापार समझौतों के दम पर दुनिया के बाजारों में अपनी वैश्विक उपस्थिति को और बढ़ाने के लिए बेहद मजबूत स्थिति में है

*2* कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) ने भारतीय वाहनों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक पहुंच प्रदान की है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और कुशल लॉजिस्टिक्स के कारण मैन्युफैक्चरिंग लागत में कमी आई है, जिससे भारतीय वाहन वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं और देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
[03/09, 18:16] Samir Bhagalpur: *3* प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उद्योग ऊर्जा दक्षता, टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के चलते एक बड़े बुनियादी बदलाव से गुजर रहा है। देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रफ्तार बढ़ी है और इनोवेशन यानी नवाचार के नए रास्ते खुले हैं।

*4* पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा

*5* गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को मंजूरी दें, 8 करोड़ रोजगार मिलेंगे; ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड-कैंसिल होगा

*6* सुप्रीम कोर्ट बोला- लॉ स्टूडेंट्स पर कार्रवाई यूनिवर्सिटी का अधिकार, जब तक वकील नहीं बनते, बार काउंसिल छात्रों पर एक्शन नहीं ले सकती
[03/09, 18:17] Samir Bhagalpur: *7* वांगचुक ने CJP के विदेशी कनेक्शन के आरोप खारिज किए, बोले- 94% फॉलोअर्स भारत से; जांच के लिए तैयार, विदेशी फंडिंग नहीं ली

*8* हल्द्वानी शुद्धिकरण पर खड़गे ने नड्डा को लिखा पत्र, कहा-24 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, ये छुआछूत का मामला, CM को कार्रवाई का दें निर्देश

*9* पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी, बालाकोट स्ट्राइक के दौरान 60 घंटे पाकिस्तान की कैद में रहे; अब उड़ाएंगे यात्री विमान

*10* राममंदिर के सीईओ सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक सम्पन्न हो गई है। बैठक में आने वाले दिनों में मंदिर और ट्रस्ट से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई व्यवस्था पर चर्चा हुई
[03/09, 18:17] Samir Bhagalpur: *11* बैठक के बाद बाहर निकले नवनियुक्त सीईओ ने कहा कि हमने आज बैठक में एक दूसरे से परिचय किया और कई मुद्दों पर चर्चा की। हम आगे कई और बैठकें करेंगे जिससे कि मैं यहां के काम को पूरी तरह समझ लूं फिर अपना कार्यभार ग्रहण करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे प्रभु श्रीराम और रामभक्तों की सेवा करने का अवसर मिला है।

*12* दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में कोर्ट ने 2 लाख का निजी बॉन्ड भरने को कहा

*13* एयरफोर्स ने लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम का सफल टेस्ट किया, 300 किलो वजन; मिग और मिराज एयरक्राफ्ट से दागे जाएंगे ये बम
[03/09, 18:17] Samir Bhagalpur: *14* लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, वाराणसी से उड़ान भरी थी, कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा

*15* बिहार में गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर, 13 जिलों में बाढ़; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

*16* श्रीलंका की कप्तान ने 5 रन देकर 7 विकेट लिए, हैट्रिक भी बनी, एशिया कप में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी; इंडोनेशिया से मैच था

*17* उपरी स्तर से बाजार ने बढ़त गमाई, सेंसेक्स निफ्टी फिलहाल दोनों लाल निशान पर कर रहा है कारोबार
*==============================*

Taza Khabar