September 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर 3 सितंबर 26*स्वर्ण पदक विजेता रौनक राज का भागलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

भागलपुर 3 सितंबर 26*स्वर्ण पदक विजेता रौनक राज का भागलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक 

भागलपुर 3 सितंबर 26*स्वर्ण पदक विजेता रौनक राज का भागलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

भागलपुर *आज भागलपुर महानगर कृष्ण नगर, कुतुबगंज मीरजानहाट, निवासी क्रीड़ा भारती के सदस्य जिन्होंने प्रो इंडिया लीग 2026 (बॉडी बिल्डर ) लखनऊ मैं आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर कर रौनक राज मोदी ने भागलपुर के साथ पूरे बिहार का नाम रौशन किया, जिनके स्वागत बड़ी संख्या में नगर वासी कुतुबगंज मोहल्ले के युवा और बुजुर्ग शामिल हुए ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई ।
रेलवे स्टेशन पहुंचे स्वागत करने वालों में क्रीड़ा भारती पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेश गोयल, श्री नारायण साह नगर, मंडल भाजपा अध्यक्ष उमा भूषण तांती, महामंत्री रघुनंदन चौरसिया, विक्रम साह, रौनक राज की मां श्रीमती रेवा मोदी, पिता कृष्णा प्रसाद मोदी इनके अलावा सुशील कुमार, मौसम कुमारी, अमृत, शोभा देवी डॉ सुशोभित कुमार, अमित कुमार, रुपाली कुमारी सहायक प्राध्यापक, देवराज, विनोद यादव, सुरेश पासवान, उदय तिवारी, अंकित मोदी, पंकज मोदी, लल्लू भैया, इत्यादि उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्रीडा भारती से जुड़े अधिकारी, सदस्य और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
रौनक राज अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां-पिताजी एवं विशेष रूप से अपने कोच मार्गदर्शक साहिल अनवर को बताया।
उपरोक्त विजेता की सूचना मिलने पर अपराहन समय 3:00 बजे नगर विधायक रोहित पांडे जी अपने वर्रीय सहयोगी दिलीप निराला मेयर प्रतिनिधि दीपक शर्मा युवा मोर्चा के साकेत कुमार नगर मंत्री आलोक शर्मा के साथ पहुंचकर रौनक राज की हौसला अफजाई की और कहा कि आपने हमारे शहर का नाम रोशन किया और उन्होंने अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित भी किया ने भी सम्मानित किया भागलपुर नगर के कई सम्मानित यथा भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय प्रसाद साहा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
उपरोक्त समाचार क्रीड़ा भारती के खेल कबड्डी खेल स्पर्धा आयोजन समिति के सचिव नितिन कुमार ने दी।

Taza Khabar