भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर 3सितम्बर 26*सजौर थानान्तर्गत 30 ग्राम स्मैक के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर *वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-02.09.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सजौर थानान्तर्गत सा०-हाजीपुर स्कीम में अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था विधि-व्यवस्था भागलपुर एवं सजौर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा सजौर थानान्तर्गत सा०-हाजीपुर स्कीम से 01. गणेश कुमार उर्फ कार्तिक पे०-सियाराम सिंह पे०-सियाराम सिंह सा०-हाजीपुर थाना-सजौर जिला-भागलपुर को 30 ग्राम ग्राम स्मैक तथा 4880 रूपया नगद के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. स्मैकः-30 ग्राम।02. नगदः-4880।गिरफ्तारीः-01. गणेश कुमार उर्फ कार्तिक पे०-सियाराम सिंह सा०-हाजीपुर स्कीम थाना-सजौर जिला-भागलपुर। जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :- पु०अ०सह-थानाध्यक्ष राजेश रंजन सजौर थाना।पु०अ०नि० योगेश कुमार सजौर थाना।
स०अ०नि० अमित शर्मा सजौर थाना। चा0सि0/82 सुमित कुमार सजौर थाना।सशस्त्र बल सजौर थाना।

More Stories
भागलपुर 3 सितंबर 26*स्वर्ण पदक विजेता रौनक राज का भागलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
पंजाब ३ सितंबर 26*सुहानी डोडा ने वार्ड नंबर 20 और 21 में लोगों की समस्याएं सुनी, किया मौके पर ही समाधान
मथुरा 3 सितंबर 26* गोकुल बैराज के पास सब इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट