April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 *बंगाली एसोसिएशन की 88वीं वर्षगांठ: संस्कृति और शिक्षा का संगम*

पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 *बंगाली एसोसिएशन की 88वीं वर्षगांठ: संस्कृति और शिक्षा का संगम*

पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 *बंगाली एसोसिएशन की 88वीं वर्षगांठ: संस्कृति और शिक्षा का संगम*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार : बंगाली एसोसिएशन बिहार की 88वीं स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णिया शाखा द्वारा भट्ठा मध्य विद्यालय (बंगला) में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, कार्यक्रम का शुभारंभ बंदे मातरम के गायन से हुआ,
स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें सोनाली चक्रवर्ती ने भूपेन हजारिका द्वारा लिखित गीत की प्रस्तुति दी, श्रेया बोस, पीहू कुमारी, पल्लवी और भारती ने रवींद्र संगीत आनंदलोके मंगलालो के, प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। स्कूल की शिक्षिका अर्चना कुमारी और ब्यूटी दास ने भी संगीत की प्रस्तुति दी,
मिठू शॉ ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके त्याग और बलिदान के बारे में बताया। एसोसिएशन के सचिव तारा शंकर चटर्जी ने कहा कि बिहार बंगाली एसोसिएशन की स्थापना 7 अप्रैल 1938 को बिहार में बंगला भाषियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई अधिकारों की रक्षा के लिए हुई थी,
एसोसिएशन के अध्यक्ष ए के बोस ने कहा कि एसोसिएशन का 88वीं वर्षगांठ मनाते हुए हम अपने आप को गर्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगला भाषा की पुस्तकों के अभाव के चलते विद्यार्थी बंगला भाषा की पढ़ाई नहीं कर रहे थे, लेकिन स्थानीय विधायक खेमका जी और विधान पार्षद संजीव सिंह के प्रयास से राज्य सरकार द्वारा पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं,
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की मं थीं, जिसमें ग्रुप ए के ड्राइंग में पीहू कुमारी, मुस्कान कुमारी और भारती को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में श्रेया बोस, राज दास और शुभम दास को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया,
इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य राम देव दास ने कहा कि एसोसिएशन के सहयोग से स्कूल के विकास के कई कार्य किए गए हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विकास के कार्य में सहयोग प्राप्त होगा,
इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जयजीत घोष, रबिंद्र कुमार नाहा, गौतम भौमिक, मनोहर दास, मिठू शॉ, रंजुश्री दास, ब्यूटी दास, स्वपन चक्रवर्ती, बंदना मुखर्जी, सुकांत दे, प्रियंका कुमारी, नवीन कुमार, रविशंकर बिस्वास, अर्चना कुमारी भी उपस्थित थे, प्रधानाचार्य राम देव दास को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, मंच का सफल संचालन सोनाली चक्रवर्ती ने किया,

Taza Khabar