पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 बिहार में मौसम का अलर्ट: अगले 3-4 दिनों तक गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया : मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार में अगले 3-4 दिनों तक गरज-चमक के साथ वर्षा, वज्रपात, 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना जताई है। विशेष रूप से 8 अप्रैल एवं 9 अप्रैल को मौसम की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है।
*मौसम की वजह*
पश्चिमी विक्षोभ तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवाओं के परस्पर प्रभाव के कारण बिहार एवं इसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर अनुकूल मौसमी परिस्थितियों बन रही हैं। इसके साथ ही, क्षेत्र में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से वायुमंडल में पर्याप्त अस्थिरता विकसित हो गई है।
*सावधानी बरतें*
आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहे और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें। वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लै तथा पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।
*कृषकों के लिए सलाह*
कृषकों से अनुरोध है कि वे तैयार फसलों की शीघ्र कटाई कर सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें। खेतों में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें या उसे अच्छी तरह बैंक दें, ताकि संभावित वर्षा एवं ओलावृष्टि से नुकसान को कम किया जा सके।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी