भागलपुर 7 अप्रैल 26*मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार की मांग का आरोप, राजद नेता ने उठाया मामला*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अवैध पैसे की मांग का मामला सामने आया है नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बैजलपुर पंचायत के कुरपट गांव की निवासी माला देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये की मांग की गई
मामले की जानकारी मिलने पर नाथनगर विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी जेड हसन अस्पताल पहुंचे और मरीज व उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया जेड हसन ने बताया कि उन्होंने हड्डी रोग विभाग के हेड से फोन पर बात कर मरीज को उनके यूनिट में भर्ती कराने का अनुरोध किया जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज को दूसरे यूनिट में एडमिट किया गया और बेड की व्यवस्था भी कराई गई
उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से बात कर आरोपी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर पैसे मांगना बेहद गंभीर मामला है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मरीज को समुचित और निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
More Stories
बुलंदशहर 22 सितंबर 26*बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता
लखनऊ 22सितंबर 26*सपा के पीडीए रथ के रंग पर भिड़े मायावती और अखिलेश*
रीवा 22 सितंबर 26*एएसआई के भरोसे सोनौरी चौकी की कानून व्यवस्था, पुलिस बल की मांग*