September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा प्रहार: 4 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त

पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा प्रहार: 4 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त

पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा प्रहार: 4 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार ! जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के सख्त निर्देश पर पूर्णिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है।
विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर त्वरित छापेमारी कर कुल 4.155 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मद्यनिषेध टीम द्वारा के०हाट थाना क्षेत्र के ब्रजेशनगर में छापेमारी कर 3.420 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं डलकोला चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान के दौरान 0.735 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मद्यनिषेध कानून की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आपके आसपास अवैध शराब से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो तुरंत मद्यनिषेध विभाग को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

Taza Khabar