September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 22सितंबर 26*सपा के पीडीए रथ के रंग पर भिड़े मायावती और अखिलेश*

लखनऊ 22सितंबर 26*सपा के पीडीए रथ के रंग पर भिड़े मायावती और अखिलेश*

लखनऊ 22सितंबर 26*सपा के पीडीए रथ के रंग पर भिड़े मायावती और अखिलेश*

 

लखनऊ *समाजवादी पार्टी की पीडीए यात्रा रथ के रंग को लेकर सियासत गरमा गई है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती में वार पलटवार हुआ। मायावती ने ने एक्स पर लिखा , विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सपा प्रमुख का प्रचारित पीडीए रथ उनके अपने लाल रंग का कम और आरएसएस भाजपा के भगवा रंग का भगवाकरण ज्यादा है । ऐसे में लोगों में चर्चा है कि यह उनका वोटों के स्वार्थ की खातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या फिर मुसलमानों पर से वोट पाने का भरोसा उठ जाना है? इसके जवाब में सपा प्रमुख ने बिना मायावती का नाम लिए कहा कि सावन में अंधों को हरा ही हरा दिखाई देता है, उनको आंखों का इलाज करने की जरूरत है। बसपा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुस्लिम समाज को अहसास है कि पिछले चुनावों में सपा को एकतरफा वोट देने के बावजूद वह यूपी व केन्द्र मे भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक पाती है तो इसे बार बार वोट देकर अपना मत खराब क्यों किया जाए । अब मुस्लिम समाज , ब्राह्मण समाज की तरह ही अपना रवैया बसपा के पक्ष में तेजी से बदल रहा है ।

Taza Khabar