भागलपुर 7 अप्रैल 26*लोदीपुर में सड़क हादसा, अनियंत्रित वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई घटना वी.जे स्कूल के पास की है जहां बाइक सवार मनीष कुमार को एक अनियंत्रित हाईवे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक मनीष कुमार अपने घर जमसी से बाइक के जरिए भागलपुर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के बाद वाहन चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,