नई दिल्ली २० मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 के मुख्य समाचार
🔶जंग दौरान ईरान का कड़ा एक्शनः पहली बार नेशनल रेसलिंग चैंपियन सहित 3 प्रदर्शनकारियों को दी फांसी, कार्रवाई से दुनिया अवाक्
🔶बड़ी खबर: AAP का सरपंच हेरोइन सहित गिरफ्तार! VIP नंबर की स्कॉर्पियों में नशे की खेप बरामद
🔶शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2496 अंक टूटा, Nifty 23,002 पर बंद
🔶आर्मेनिया, अजरबैजान के रास्ते ईरान से भारतीय नागरिक घर लौट रहे हैं : विदेश मंत्रालय
🔶8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों की दो टूक- पुराना सिस्टम बदलो, वेतन बढ़ाओ
🔶दिल्ली में दिनदिहाड़े गैंगवार, घर में घुसकर 4 लोगों को मारी गोलियां, एक की मौत
🔶सोने-चांदी के रेट में भूचाल, ₹13000 टूटी चांदी, गोल्ड के रेट में भी भारी गिरावट
🔶ईरान युद्ध में सैन्य तैनाती से ट्रंप का इनकार, कहा- सैनिकों को कहीं नहीं भेज रहा
🔶उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को मिले 99.93% वोट, बाकी के कहां गए?
🔶ईरान युद्ध के बीच रूस से भी LPG खरीद रहा भारत? विदेश मंत्रालय ने दे दिया जवाब
🔶जिस F-35 पर घमंड करता था अमेरिका, वह भी ईरान के सामने जान बचाकर भागा
🔶पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
🔶अंतरिक्ष में मिला बादल… पृथ्वी के समंदर से 140 लाख करोड़ गुना ज्यादा पानी
🔶NIA की कार्रवाई से भड़का यूक्रेन, 6 नागरिकों की गिरफ्तारी को बताया रूसी साजिश
🔶यूपी, दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में 100 गाड़ियां चोरी करने वाले गैंग का सरगना ‘बकरा’ मुठभेड़ के बाद साथियों संग गिरफ्तार
🔶असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
🔶’जिस आस्था को कभी अंधविश्वास बताकर अपमानित किया गया, उसी पर आज गर्व किया जा रहा है’ सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
🔶ईरान का मास्टरप्लान? होर्मुज के बाद यानबू पर हमला कर दुनिया की तेल सप्लाई ठप करने की तैयारी
🔶’यह हमारा युद्ध नहीं’, ईरान वॉर पर मोदी सरकार के समर्थन में उतरे मनीष तिवारी
🔶राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे: हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी
🔷मेसी ने 900 गोल का आंकड़ा छुआ: रोनाल्डो के क्लब में शामिल, 1142 मैच में हासिल की उपलब्धि; इंटर मियामी कॉन्काकैफ कप से बाहर
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!
जय हो🙏
[07:01, 20/03/2026] +91 87380 48060: सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
20- मार्च – शुक्रवार
👇
===============================
ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया: हमले का वीडियो जारी किया; नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अभी मैं जिंदा हूं
शेयर बाजारों में कोहराम: ईरान युद्ध के चलते आर्थिक मोर्चे पर यूरोप से एशिया तक खलबली, कई देशों का बजट बिगड़ा
1 जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है; हमले से कतर का प्लांट बंद, यूरोप में गैस की कीमत 30% बढ़ी
2 ईरानी हमलों से कतर की LNG सप्लाई की 17% क्षमता ठप- 20 अरब के नुकसान का अनुमान
3 सरकार बोली- सिलेंडर की पैनिक बुकिंग में कमी, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची; अमेरिका से LPG की सप्लाई हो रही, कीमतों में बढ़ोतरी नहीं
4 पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध को लेकर दुनिया के बड़े देशों ने चिंता जताई है। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने हमलों की निंदा की है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका, इस्राइल और ईरान से युद्ध रोकने की अपील की है। ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से हालात और गंभीर हो गए हैं।
5 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से गुरुवार के बीच दुनिया के पांच राष्ट्राध्यक्षों से बात की। बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस से तो गुरुवार को ओमान के सुल्तान, जॉर्डन, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, और मलेशिया के पीएम से पश्चिम एशिया संकट की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
6 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से बातचीत कर ईद की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की। उन्होंने कतर के साथ एकजुटता जताते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन पर जोर दिया। साथ ही भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए कतर का धन्यवाद किया।
7 भागवत बोले- RSS को 86 संभागों में बांटेंगे, लेकिन काम का तरीका नहीं बदलेगा; कहा- बयान गलत तरीके से दिखाने वालों पर हंसी आती है
8 अस्वीकार्य और चिंताजनक: पश्चिम एशिया में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों पर विदेश मंत्रालय का बयान आया सामने
9 गुजरात- सूरत में ₹2.38 करोड़ के नकली नोट पकड़े, आश्रम में छापे जा रहे थे, योग टीचर क्रिप्टो में पेमेंट कर चीन से कागज मंगाता था
10 दिल्ली अग्निकांड शोकसभा में BJP-AAP कार्यकर्ताओं में झड़प, धक्कामुक्की हुई, कुर्सियां फेंकी; केजरीवाल बोले- भाजपा के लोगों ने पीड़ितों से मिलने से रोका
11 ईरान युद्ध का असर: बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत; प्लास्टिक लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव
12 श्मशान में अचानक हिलने लगा मुर्दा, जीवित को मृत बताने पर डॉक्टर तलब; राजस्थान में गजब कारनामा
13 पश्चिम एशिया पर दुनिया ने जताई चिंता, स्टार्मर बोले- युद्ध खत्म करना ही सही; यूएन ने भी दी चेतावनी
14 बस कुछ दिनों का और बचा युद्ध! नेतन्याहू ने दिए संकेत, कहा- अब ईरान नहीं बना पाएगा मिसाइल,मैं अभी जिंदा हूं’: लाइव आकर नेतन्याहू बोले- ईरान की परमाणु क्षमता खत्म,
15 मौसम का महाअलर्ट: देश के 19 राज्यों में आंधी का ‘रौद्र रूप’ मचाएगा तबाही, बेमौसम बारिश से फसलों पर मंडराया संकट।
===============================
[07:20, 20/03/2026] +91 87380 48060: सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- विधानसभा पर प्रोटेस्ट करने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई, 17 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ, दारुलसफा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कार्रवाई हुई, अंकित यादव और आशुतोष यादव समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सभी आरोपी विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े बताए जा रहे हैं, प्रोटेस्ट के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी
➡लखनऊ- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है, इस दिन मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है
➡मथुरा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज मथुरा दौरा है, शाम 5 बजे मथुरा आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी, इसके बाद वृंदावन के रेडिसन होटल जाएंगी, 6:30 बजे इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगी, 7 बजे प्रेम मंदिर में पूजा करेंगी, 20 मार्च को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी, 11 बजे नीम करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी, शाम 5 बजे वात्सल्य ग्राम जाएंगी, 21 मार्च सुबह 8 बजे वृंदावन से गोवर्धन के लिए रवाना होंगी
➡देहरादून- उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है, आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है, राजभवन और शासन स्तर पर हलचल तेज है, सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, राजभवन में कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग से एक-एक मंत्री बनाए जा सकते हैं, चमोली और नैनीताल से भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है, देहरादून से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है
➡दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से फोन पर बात की, शेख तमीम बिन हमद अल थानी को ईद की शुभकामनाएं दीं, कतर की जनता को भी बधाई दी, भारत ने कतर के साथ एकजुटता दोहराई, ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की, कतर द्वारा भारतीयों के समर्थन के लिए आभार जताया, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की, होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन पर जोर दिया
➡अलीगढ़- बीजेपी युवा मोर्चा के दो गुटों में भिड़ंत का मामला सामने आया, वर्चस्व की लड़ाई गोलीबारी में बदल गई, 12 मार्च की घटना का वीडियो सामने आया, सड़क पर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, फायरिंग में 3 लोग घायल बताए गए, 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, 8 आरोपी जेल भेजे गए, हर्षद हिंदू समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ विवाद की वजह बनी, घटना ने कानून-व्यवस्था और अंदरूनी राजनीति पर सवाल खड़े किए
➡सीतापुर- लकड़ी माफिया द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया, रात के अंधेरे में बिना परमिट पेड़ काटे गए, वीडियो बना रहे स्थानीय पत्रकार से अभद्रता की गई, राकेश नाम के व्यक्ति पर आरोप लगा, मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के देवियापुर का है
➡चंदौली- प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में आग लग गई, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, आग से फैक्ट्री को नुकसान हुआ है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की है
➡आगरा- भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की जान गई, 3 लोग घायल हुए हैं, घायलों का सैफई में इलाज चल रहा है, मृतकों में 4 इटावा और एक औरैया का निवासी था, सभी कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे थे, घटना चित्रहाट थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुई
➡हापुड़- अलविदा जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट पर है, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है, जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर है, नवरात्र को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है, CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है, मंदिर और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है
➡रायबरेली- युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया, युवक को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर पीटा गया, आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, आरोपी पयागपुर का निवासी बताया जा रहा है, मामला गदागंज थाना क्षेत्र का है
➡रायबरेली- बुलडोजर एक्शन मामले में सदर SDM को राहत मिली है, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अंतरिम राहत दी, प्रफुल्ल कुमार शर्मा पर लगाया गया 20 लाख रुपये का जुर्माना फिलहाल स्थगित किया गया, सावित्री सोनकर प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया, मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी
➡झांसी- कमर्शियल LPG की किल्लत के कारण सेवई महंगी हो गई है, दूध फेनी सेवई के दाम 20-25 रुपये तक बढ़ गए हैं, दुकानदार महंगा सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं, ईद से पहले बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी है, बेहतर क्वालिटी की सेवई अब 200 रुपये किलो तक बिक रही है, पहले इसकी कीमत 160-170 रुपये किलो थी
➡आगरा- भाजपा के महानगर मंत्री अनिल सारस्वत का वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में वह राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सामने दंडवत प्रणाम करते नजर आए, उनकी इस हरकत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा है, नवीन जैन को प्रभावशाली कारोबारी और नेता माना जाता है, सड़क निर्माण कारोबार से भी उनका जुड़ाव बताया जाता है
————————————————————————————
More Stories
मिर्ज़ापुर 20 मार्च 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 265 जोड़े हुए एक, बंधे परिणय सूत्र मे
बाँदा 20 मार्च 26*सपा महिला सभा ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध मे राष्ट्रपति को सम्बोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा
रोहतास 20 मार्च 26*चर्चित समाजसेवी शिव गांधी ने बेजुबान पंछी की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की*