लखनऊ २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- सीएम योगी से मिले विधायक राजेश्वर सिंह, ‘मैं हूं सरोजनी नगर’ पुस्तक का विमोचन कराया, पुस्तक में सरोजनी नगर की विकास यात्रा का विवरण, यूपी में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित हुए- राजेश्वर सिंह, जनहितकारी योजनाओं से प्रदेश को नई पहचान मिली, सरोजनी नगर मॉडल की जानकारी सीएम को दी गई
➡️लखनऊ- अलीगंज में भीषण अग्निकांड का मामला, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, चारों आरोपियों को कोर्ट भेजा गया, रामकृष्ण उपाध्याय और वीरेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, तुशोक कृष्णा जयसवाल और सुरेश साहू अरेस्ट, गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपी न्यायालय भेजे गए
➡️श्रावस्ती- राप्ती नदी में नहाने गईं दो किशोरियां डूबीं, हादसे में एक की मौत, दूसरी की तलाश जारी, सूचना पर पुलिस और SDRF टीम पहुंची, एक किशोरी का शव बरामद, दूसरी की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी, भिनगा क्षेत्र के बसंतापुर गांव का मामला
➡️कानपुर- लखनऊ अग्निकांड के बाद पुलिस कमिश्नरेट सख्त, होटल, कोचिंग और हॉस्टल संचालकों संग बैठक, ज्वाइंट सीपी डॉ. विपिन ताडा ने दिए निर्देश, मानकों के विपरीत संचालन मिलने पर बंदी के आदेश, 1000 से अधिक संस्थानों का सत्यापन, 40 से अधिक संस्थाओं को नोटिस जारी
➡️गोंडा- एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 6000 रुपये रिश्वत लेते फॉरेस्टर बालक राम गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ा गया फॉरेस्टर, तरबगंज थाने में दर्ज हो रहा बयान, नवाबगंज गोपसराय में बढ़ई से मांगी थी घूस
➡️दिल्ली- राजधानी में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, IMD ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद
➡️देवरिया- ग्राम पंचायत परान छपरा में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, 18 लाख रुपये से अधिक भुगतान का मामला गरमाया, ग्राम प्रधान और सचिव पर आरोप, वेदांश इंटरप्राइजेज को भुगतान पर सवाल, GST से पहले भुगतान किए जाने का आरोप, शिकायतकर्ता ने DM से निष्पक्ष जांच की मांग की
➡️लखनऊ- KGMU पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अग्निकांड के घायलों और परिजनों से मुलाकात, सरकार की कार्रवाई और दावों पर सवाल उठाए, SIT जांच की निष्पक्षता पर भी जताई शंका, LDA और बिजली विभाग को संरक्षण देने का आरोप, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
➡️सोनभद्र- मानदेय भुगतान में देरी से सफाई कर्मियों में नाराजगी, मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया, कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से समाधान की मांग की, एक माह का मानदेय लंबित होने का आरोप, PF और ESI कटौती में भी अनियमितता का आरोप
➡️अयोध्या- लखनऊ अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट, कोचिंग सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान, CFO एम.पी. सिंह के निर्देश पर दो टीमें गठित, फायर उपकरणों और इमरजेंसी एग्जिट की जांच, बिना पंजीकरण चल रहे संस्थानों पर भी होगी कार्रवाई
➡️दिल्ली- CUET UG 2026 के छात्रों का इंतजार खत्म, NTA ने परिणाम जारी होने की पुष्टि की, X पर पोस्ट कर दी जानकारी, स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध, आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी
➡️गाजियाबाद- लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद फायर विभाग अलर्ट, जिले भर में विशेष जांच अभियान, कई संस्थानों में फायर सेफ्टी की खामियां मिलीं, अग्निशमन यंत्र खराब पाए गए, इमरजेंसी एग्जिट अधूरे मिले, संचालकों को नोटिस जारी
➡️लखीमपुर- दो लोगों की जान लेने वाली बाघिन कैद, आदमखोर बाघिन को बेहोश कर पकड़ा गया, इलाके में दहशत का माहौल था, मझगईं वन रेंज में पिंजरे में कैद की गई बाघिन
➡️बुलंदशहर- नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी अभियान, जहांगीराबाद चुंगी से पैंठ चौराहा तक हटाया अतिक्रमण, जुर्माना भी वसूला गया, कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी कर्मचारी से भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया
➡️हापुड़- मानकों के विपरीत चल रही 3 लाइब्रेरी सील, बेसमेंट में संचालित हो रही थीं लाइब्रेरी, बिना फायर NOC के चल रही थीं, गढ़ SDM, CO और दमकल विभाग की संयुक्त कार्रवाई
➡️लखनऊ- अलीगंज अग्निकांड में अभिषेक की सूझबूझ से बची जान, ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज, आग लगने पर शीशा तोड़कर बनाया रास्ता, लोहे के तार के सहारे नीचे उतरे, परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसे की वजह बताया
➡️हाथरस- लखनऊ अग्निकांड के बाद हाथरस में अलर्ट, DM और SP ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया, कई भवनों में इमरजेंसी एग्जिट नहीं मिले, संचालकों को कड़ी फटकार लगाई गई
➡️बदायूं- पीपल के पेड़ों की कटाई पर बवाल, कई जगहों पर पेड़ों की कटाई का आरोप, हिंदू समुदाय ने उठाए सवाल, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, पीपल के पेड़ों से भरी पिकअप भी जब्त
➡️शामली- बीफ कांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से संचालित मैरिज होम सील, जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी, वलीमा पार्टी में बीफ व्यंजन पर विवाद, मुगल गार्डन मैरिज होम का मामला
➡️शाहजहांपुर- 5 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत, बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आया बच्चा, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
➡️अम्बेडकरनगर- बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए, सपा के PDA नारे को बताया ढोंग, कहा- बसपा ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया, अकबरपुर के कटारिया बाग में सम्मेलन
➡️दिल्ली- 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या, महरौली से हुआ था अपहरण, गुरुग्राम में शव बरामद, टैक्सी ड्राइवर ने किया था किडनैप, अरावली की पहाड़ियों में दुष्कर्म के बाद हत्या, 30 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत में
➡️बदायूं- लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, SDM ने पुलिस के साथ कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर छापेमारी की, सभी सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए
➡️बहराइच- चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक बरामद की, चैतूपुरवा पहाड़ा फक्कड़ के पास से गिरफ्तारी, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया, दरगाह थाना क्षेत्र का मामला

More Stories
बांदा 24 जून 26*बिना पंजीकरण चल रहे 5 कोचिंग सेंटर बंद, एक सील – न निकास द्वार अलग, न अग्निशमन उपकरण
कानपुर नगर24जून26*बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां डॉ. निर्मला सिंह सांगा का अंतिम संस्कार,
जोधपुर24जून26*शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शर्मनाक बयान लोकतंत्र और युवाओं का अपमान।