अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।
अयोध्या *उन्होंने कहा कि एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट बंद लिफाफे में शासन को सौंप दी गई है, लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।
प्रियंका गुप्ता ने पूछा कि जिन लोगों पर आरोप लग रहे हैं, उन्हें अब तक उनके पदों से क्यों नहीं हटाया गया और उनके खिलाफ कोई एफआईआर या गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरोपित लोगों को बचाने का काम कर रही है और मामले में जवाबदेही तय नहीं की जा रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज डिलीट होने की बात सामने आई, लेकिन इसकी जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली।
उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था और हजारों करोड़ रुपये के चढ़ावे से जुड़ा है, इसलिए पारदर्शी जांच जरूरी है।
प्रियंका गुप्ता ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम में चम्पत राय की अनुपस्थिति को लेकर भी सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे नृपेंद्र मिश्रा के कथित बयान का हवाला देते हुए कहा कि यदि चोरी नहीं बल्कि “डाका” हुआ है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस ने मांग की कि कथित रूप से गायब चांदी की सिल्ली, आभूषण और अन्य सामान की रिकवरी कर एक-एक पैसे का हिसाब जनता के सामने रखा जाए।
प्रियंका गुप्ता अयोध्या में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होने पहुंची थीं।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*