कौशाम्बी 17 मार्च 26*वैवाहिक विवादों में मुकदमे से पहले सुलह समझौता विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन*
*कौशांबी।* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी की पूर्व अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेश अनुसार तहसील परिसर सिराथू में दिनांक 17.03.2026 को वैवाहिक विवादों में मुकदमे से पहले सुलह समझौता विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद कौशांबी की सचिव श्रीमती आस्था मिश्रा जी ने कहा कि जो भी घरेलू पति पत्नी विवाद के मुकदमे हैं उनको मध्यस्थता के माध्यम से सुलह समझौता के माध्यम से निपटारा कराया जा सकता है जिसके लिए आपको जिला विधिक सेवा प्राधिकार जनपद न्यायालय के कार्यालय में अपनी बात रख सकते इससे आपके समय की भी बचत होगी और कोर्ट के चक्कर भी नहीं काटने होंगे साथ ही किसी भी विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवकों से मिलकर भी मदद ली जा सकती।
उप जिलाधिकारी सिराथू श्री योगेश गौड़ ने कहा कि पारिवारिक विवादों का निपटारे का सबसे अच्छा माध्यम मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से सुलह समझौता करा कर किया जा सकता है जिसमें ना तो आपको किसी वकील को कोई फीस की जरूरत है ना ही किसी प्रकार के कागजात की आसानी से आप अपने मामले का निदान कर सकते हैं।जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्रीमती पूनम पाल एवं अंजू द्विवेदी जी ने जिला प्रोबेशन कार्यालय के द्वारा चलाया जा रहे विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत गरीब परिवार के लाभार्थियों को पहले की अपेक्षा अब ₹100000 की एक मुफ्त धनराशि विवाह हेतु मुहैया कराई जा रही है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आस्था मिश्रा, उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार गौड़, तहसीलदार विनय कुमार, डीपीओ ऑफिस से पूनम पाल,अंजू द्विवेदी पैनल अधिवक्ता अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं पीएलवी ज्योत्सना सोनकर,सतीश सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*