कौशाम्बी 17 मार्च 26*मण्डलायुक्त ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक*
*कौशांबी।* मण्डलायुक्त रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को एन.आई.सी. सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राप्त दावे/आपत्तियों/नोटिसों की सुनवाई एवं द्वितीय भ्रमण रिपोर्ट के लिए नियत बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की।
बैठक में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनपद में जिन मतदेय स्थलो पर सबसे अधिक परिवर्धन/अपमार्जन हुए हां, उन मतदेय स्थलों की जॉच ई.आर.ओ. द्वारा की जाएगी एवं 18-19 वर्ष आयु एवं महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही करायी जाए। ई.आर.ओ. नेट पर सुपर चेकिंग के लिये प्राप्त फार्मों की जॉच पुनः करा ली जाय। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के बार्डर एरिया के मतदेय स्थलों की मतदाता सूची एवं महत्वपूर्ण निर्वाचकों की सूची का सत्यापन अवश्य रूप से करा लिया जाय बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश, उप जिलाधिकारीगण आकाश सिंह व अजेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *पप्पू यादव पर हमले के विरोध में पूर्णिया में आक्रोश मार्च, आर एन शाह चौक पर पुतला दहन*
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से मनाया अगस्त माह के पेंशनर्स का जन्मदिन*
आगरा4अगस्त26* पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।