April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

IMG-20260209-WA0335

लखनऊ 2मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 2मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- पारा में BOB में करोड़ों के गबन का खुलासा, मुख्य आरोपी बैंक मित्र शिवा की पत्नी अरेस्ट, शिवा राव की पत्नी, मां और सहयोगी गिरफ्तार, अब तक 100 से ज्यादा पीड़ित सामने आए, खातों में 12 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेनदेन, गबन के पैसों से खरीदे जेवरात कब्जे से बरामद, 47 हजार रुपये कैश, कार, लैपटॉप, प्रिंटर बरामद, शिवा राव और सहयोगी दीपक पहले ही अरेस्ट, खाताधारकों, कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी

➡अयोध्या- पूर्व MLA बाबा गोरखनाथ, SDM के बीच नोकझोंक, फोन पर हुई गरमागरम बहस का ऑडियो वायरल, पूर्व भाजपा विधायक गाली-गलौज पर उतरे, एसडीएम सुधीर कुमार बातचीत में गिड़गिड़ाते रहे, आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर हुआ विवाद, HC के निर्देशों का हवाला देकर निर्माण का मुद्दा उठा, बाबा गोरखनाथ ने एसडीएम पर लगाया आरोप, निर्माण में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया, सीलिंग की जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण का आरोप

➡पीलीभीत- जमीन विवाद में युवक की हत्या से हड़कंप, घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या की, मारपीट के बाद वारदात को दिया अंजाम, बचाने आई पत्नी, बच्चे समेत 5 लोग घायल, चचेरे भाइयों से जमीन को लेकर था विवाद, मौके पर पहुंचे एसपी, गांव में पुलिस तैनात, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, दियोरिया कोतवाली के किशनपुर की वारदात

➡मथुरा- मगोर्रा थाना पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान बदमाश कुलदीप हुआ घायल, मगोर्रा के सौंख गोवर्धन रोड पुलिया पर मुठभेड़, कब्जे से तमंचा, चार कारतूस, बाइक हुई बरामद

➡महोबा- जिला अस्पताल में डॉक्टर को धमकाया गया, हिन्दू संगठन पदाधिकारी-डॉक्टर के बीच बहस, मरीज को जबरन रेफर करवाने का दबाव बनाया, अपराधी रवि सोनी डॉक्टर को धमकाता दिखा, हत्या के मामले में जमानत पर बाहर है रवि, बहसबाजी के बीच पुलिस भी समझाती दिखी, डॉक्टर के केबिन में भयंकर का बहस का वीडियो

➡पीलीभीत- शारदा सागर डैम से आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, इकठ्ठा हुए ग्रामीणों पर हमले की कोशिश, रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों ने खुद मगरमच्छ का किया रेस्क्यू, पैर में रस्सी बांधकर मगरमच्छ को डैम में छोड़ा, थाना माधोटांडा के कंजिया सिंह के पास का मामला

➡पीलीभीत- बस में क्षमता से दोगुनी सवारियां बैठीं, भूसे की तरह 106 सवारियों को बैठाया, बस की छत पर भी 20 लोगों को बैठाया, हरिद्वार से सवारियां लेकर जा रही थी बस, ओवरलोड बस को ARTO ने सीज किया, लोगों को दो बसों में बैठाकर कराया रवाना, NH 730 के आसाम चौराहे पर हुई कार्रवाई

➡ग्रेटर नोएडा- सर्वोत्तम स्कूल के पास नाले में गिरी कार, ग्रेनो प्राधिकरण की लापरवाही फिर उजागर, रास्ता बंद होने के बाद भी बैरिकेडिंग नहीं, स्विफ्ट कार असुंतलित होकर नाले में गिरी, कार सवार दो युवक भी शराब के नशे में थे, मौके पर मौजूद ओमेंद्र ने दोनों को निकाला, ग्रेनो वेस्ट के बिसरख थाना इलाके का मामला

➡प्रतापगढ़- पुलिस, बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार, दो तमंचा, कारतूस, लूटा फोन, बाइक बरामद, 13 फरवरी को युवकों का लूटा था मोबाइल, लूट के दौरान एक युवक को मारी थी गोली, हथिगवां के बरोंधा अंडरपास पर हुई मुठभेड़

➡झांसी- युवती ने प्रेमी के घर जाकर जहर खाया, इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम, दोनों में पिछले 4 साल से प्रेम संबंध था, शादी का झांसा देकर रकम, जेवर हड़पे- परिजन, जेवर वापस मांगने पहुंची, तभी हुआ विवाद, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, उल्दन थाना क्षेत्र का मामला

➡बहराइच- बहराइच से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, 4 लोगों की हत्या से मची सनसनी, व्यक्ति ने अपना परिवार किया खत्म, माता-पिता, दादी, बहन की निर्मम हत्या, जमीन के विवाद में सभी को मार डाला, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, हैवान ने खुद के सिर पर भी मारा ईंट, हैवान आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया, रुपईडीहा के बसंतपुर रुदल की वारदात

➡देहरादून- रेस लगा रहे लड़कों ने अंकित को मार डाला, तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, रैपिडो सवार अंकित पाल की मौत, राजपुर रोड पर 2 बाइकों में टक्कर, हादसे के बाद अंकित पर चढ़ा दी बाइक, गैर इरादतन हत्या की धारा में केस, रेस लगाने वाले 4 आरोपी युवक गिरफ्तार

➡दिल्ली- PM मोदी, PM बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बातचीत, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से हुई फोन पर बातचीत, दोनों के बीच क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा, घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया, नागरिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, शत्रुता जल्द समाप्त करने पर भारत ने दिया जोर
——————————————————————-

Taza Khabar