कानपुर नगर 1 मार्च 26*अरौल का ‘अधूरा’ विकास और कमीशन का ‘पक्का’ खेल: जहाँ विधायक बदलते ही सर्विस रोड गायब हो गई! ॥
➤ अरौल कस्बे में एनएचएआई (NHAI) की इंजीनियरिंग का एक ऐसा ‘चमत्कारी’ नमूना देखने को मिला है, जिसे देखकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी अपना सिर पकड़ लेंगे। जीटी रोड के चौड़ीकरण के दौरान नियमों और मानकों की ऐसी ‘आहुति’ दी गई है कि कस्बे के दोनों ओर अनिवार्य रूप से बनने वाली सर्विस रोड कागजों से आगे बढ़ ही नहीं पाई।
➤ किस्सा बड़ा दिलचस्प है; साल 2022 तक यहाँ कच्ची सर्विस रोड का निर्माण चल रहा था और स्टेशन जाने की राह आसान होने की उम्मीद थी। लेकिन जैसे ही विधानसभा चुनाव के बाद विधायक बदले, विकास की दिशा भी बदल गई। चर्चा है कि सर्विस रोड ‘मोटे कमीशन’ की भेंट चढ़ गई और जनता की सुविधा फाइलों में ही दफन होकर रह गई।
➤ हाईवे तो चमचमा रहा है और ओवरब्रिज भी शान से खड़ा है, लेकिन इसके नीचे की सर्विस रोड आज भी अपनी बदहाली पर रो रही है। ताज्जुब की बात यह है कि रोड बनाने के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी गई है, फिर भी निर्माण के नाम पर वहां सिर्फ धूल और झाड़ियाँ नजर आती हैं। क्या डबल इंजन की सरकार में ‘कमीशन’ का इंजन इतना भारी पड़ गया कि जनता का रास्ता ही रोक दिया गया?
➤ इस लापरवाही का सबसे बड़ा खामियाजा अरौल की जनता को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन जाने के लिए लोगों को डेढ़ किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। जबकि यदि सरकार यहाँ एक ‘फुट ओवर ब्रिज’ (FOB) बना देती, तो लोग सीधे हाईवे से स्टेशन पहुँच जाते। क्या जनता का समय और ईंधन बचाने से ज़्यादा जरूरी कमीशन बचाना है?
➤ स्टेशन जाने के लिए लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर ‘रॉन्ग साइड’ से जाना पड़ता है। कस्बे के नागरिक दूसरी ओर जाने के लिए गलत दिशा से ओवरटेक करने पर मजबूर हैं, जो किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है। आए दिन होने वाली ये घटनाएँ एनएचएआई के ‘मानक विहीन’ दावों की पोल खोल रही हैं।
➤ हमारी मांग है कि अरौल कस्बे की जनता के जीवन के साथ यह ‘खूनी खेल’ बंद किया जाए। तय मानकों के अनुसार सर्विस रोड का निर्माण और रेलवे स्टेशन के लिए फुट ओवर ब्रिज का काम तुरंत शुरू हो। सत्ता के करीबियों को कमीशन मुबारक हो, पर जनता को उसका रास्ता और सुरक्षा लौटा दीजिये।
आपकी,
रचना सिंह गौतम

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*