हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट
आज हरिद्वार में फिल्म निर्देशक और लेखक Dharmendra Baghel जी, सुप्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर श्री सी एल प्रसाद जी एवं जन-जन को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने वाले प्रसिद्ध Helmet Man of India श्री राघवेंद्र कुमार जी से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।
हैल्मेट मैन ऑफ़ इण्डिया जिन्होंने 2014 में एक दोस्त की सड़क हादसे में मौत के बाद हेलमेट वितरण का मिशन शुरू किया। उन्होंने अब तक 22 से ज्यादा राज्यों में 65,000 से अधिक हेलमेट बांटे हैं और अपना घर-जमीन बेचकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
वे बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को रोककर मुफ्त में ISI-प्रमाणित हेलमेट पहनाते हैं।
उन्होंने इस नेक काम के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और नोएडा का घर बेच दिया यहाँ तक कि अपनी पुश्तैनी ज़मीन भी बेच दी।
उनका उद्देश्य देश को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाना हैजिसके लिए वे 10 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे हैं।
वे न केवल हेलमेट बांटते हैं बल्कि लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में भी जागरूक करते हैं।
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार