पूर्णिया बिहार 26 जनवरी 26*कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सीमांचल के विकास पर हुई चर्चा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार । कसबा विधानसभा के विधायक नितेश कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सीमांचल क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सीमांचल के विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
विधायक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ घुसपैठियों के मुद्दे पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि माननीय गृह मंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट सोच और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
नितेश कुमार सिंह ने कहा कि सीमांचल के समग्र विकास के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन और समर्थन निश्चित रूप से क्षेत्र की प्रगति को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह विशेष यात्रा ऐतिहासिक नतीजे देने वाली रहेगी।

More Stories
मथुरा 28 फरवरी 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा फुफेरी बहन की हत्या कर शव को जलाकर खुर्द बुर्द करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 28 फ़रवरी 26*थाना देवबंद,थाना कुतुबशेर,थाना रामपुर मनिहारान,थाना मण्डी,थाना गंगौह,थाना बड़गांव एवम थाना नकुड प्रभारियो की बडी कार्रवाई*
लखीमपुर खीरी 28 फ़रवरी 26*अब 5 दिनों तक लीजिए होली की छुट्टियों का मजा-*