सहारनपुर २७ फरवरी 26 *सरकार मंशानुरूप माफियाओं/अपराधियों कुछ विरुद्ध चलाये दण्डात्मक कारवाई के क्रम मे एसएसपी सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा की गयी बडी कारवाई….
सहारनपुर पुलिस की माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक: हाजी इकबाल उर्फ बाला की ₹275 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त-
अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुक्रम में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.02.2026 को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया । प्रदेश स्तर पर टॉप-10 माफिया के रूप में चिन्हित और जनपद सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर हाजी इकबाल उर्फ बाला के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई है।
हाजी इकबाल के विरुद्ध विभिन्न थानों में हत्या, लूट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट जैसे कुल 52 संगीन मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके अलावा ED, CBI और SFIO जैसी केंद्रीय एजेंसियां भी इसके विरुद्ध विभिन्न मामलों की जांच कर रही हैं।
आज की कार्यवाही की मुख्य बातें-
कुर्क की गई संपत्ति: गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग ₹2 अरब 75 करोड़ 97 लाख की अचल संपत्ति कुर्क की गई है।
बेनामी संपत्तियां: यह संपत्तियां अभियुक्त द्वारा विभिन्न लोगों के नाम पर और ‘शैल कंपनियों’ (shell companies) के माध्यम से अर्जित की गई थीं।
पूर्व की कार्यवाही: इससे पहले भी पुलिस द्वारा अभियुक्त की लगभग ₹837 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी बेहट एंव एसडीएम बेहट की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन ने मुनादी कराकर नियमानुसार कुर्की की प्रक्रिया संपन्न करायी गयी है। सहारनपुर पुलिस द्वारा अन्य चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध भी इसी प्रकार का ‘सिस्टमैटिक एक्शन प्लान’ बनाकर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा रही है।
जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा दी गयी जानकारी।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*