ब्रेकिंग न्यूज✍️
सहारनपुर २२ फरवरी २६ * शिवालिक फार्म गोलीकांड: जमीन विवाद की बैठक में चली गोलियां, शिवम राणा हत्याकांड में अजय राणा गिरफ्तार
सहारनपुर *थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के शिवालिक फार्म में हुए चर्चित गोलीकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया था। जमीन विवाद में बुलाई गई बैठक अचानक गोलियों की गूंज में बदल गई और थाना नागल निवासी शिवम राणा की गोली लगने से मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को अब अहम सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने सुंदरपुर निवासी अजय राणा पुत्र सुरेश राणा को मनोहरपुर रेस्ट एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान अजय राणा का नाम प्रकाश में आया था, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक तमंचा, 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन क्रेटा कार बरामद किया गया।
बताया गया है कि शिवालिक फार्म में दो बीघा जमीन की प्लॉटिंग और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समाधान के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में शिवम राणा की जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए थे।मृतक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में करणी सेवा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शक्ति राणा, रणखंडी निवासी विक्की राणा सहित चार नामजद तथा कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे। थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। लंबे समय तक आरोपी गिरफ्त से दूर रहे, लेकिन अजय राणा की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर अभियान तेज कर दिया गया है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर कुछ आरोपी स्वयं को निर्दोष बताने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पुलिस साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
शिवालिक फार्म गोलीकांड ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा…

More Stories
बांदा22फरवरी26* रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, बाइक सवार व एक रोडवेज बस यात्री गंभीर रूप से घायल*
मिर्ज़ापुर22फ़रवरी26*इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा डीसी विजिट का गरिमामय आयोजन संपन्न
मिर्ज़ापुर 22फ़रवरी26*ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया और गिफ्ट दिया गया