पूर्णिया बिहार 21 फरवरी 26*पूर्णिया में e-PMSMA के तहत विशेष प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिला अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को e-PMSMA (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) के तहत विशेष प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय एवं तृतीय तिमाही की गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई।
इस दौरान उच्च जोखिम (हाई रिस्क) वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सीय सलाह प्रदान की गई। गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव एवं संभावित जटिलताओं के प्रति जागरूक किया गया।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्णिया पूर्व प्रखंड और कृत्यानंद नगर प्रखंड के विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया।

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*