Breaking News kanpur
कानपूर नगर २१ फरवरी २६ * आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर के बाहर आउटसोर्सिंग कर्मियों का हंगामा, जातिगत टिप्पणी और जूतों से मारने की धमकी का आरोप, जानकारी अनुसार अरमापुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर शनिवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्ट्री गेट पर तैनात एक सुपरवाइजर ने ड्यूटी समाप्त कर बाहर निकल रहे कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिगत टिप्पणी की। विरोध करने पर ड्यूटी लाइन इंचार्ज ने भी अभद्र व्यवहार किया और जूतों से मारने की धमकी दी, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों रवि यादव, अरुण शर्मा, सर्वेश दीक्षित और शाहबाज हुसैन ने बताया कि बी-शिफ्ट की ड्यूटी खत्म होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ।
जब उन्होंने शिकायत लेकर ड्यूटी लाइन इंचार्ज से बात की तो समस्या सुलझाने के बजाय उन्हें अपमानित किया गया।
आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि वे ड्यूटी से दस मिनट पहले फैक्ट्री गेट पर प्रवेश के लिए खड़े थे, तभी सुरक्षा इंचार्ज ने गालियां देनी शुरू कर दीं।
देर रात अरमापुर थाने में तहरीर दी गई, जहां दोनों पक्षों के मामले की जांच कर समझौता कराने की बात कही गई है। इस बीच सपा नेता सम्राट विकास भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के पक्ष में आवाज उठाई।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा गलती स्वीकार कर माफी नहीं मांगी जाएगी, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*