सहारनपुर २ फ़रवरी २६ *✅बीनपुर निवासी बबलू शर्मा की खुली हिस्ट्रीशीट…*
✅सहारनपुर/गंगोह:जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अभ्यस्त अपराधियों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा “हिस्ट्रीशीट खोलने का विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर एवं सीओ अशोक सिसौदिया के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य अपराधों में संलिप्त शातिर अभियुक्त बबलू शर्मा (निवासी ग्राम बीनपुर, थाना गंगोह) की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त पर गंभीर प्रकृति के कई मामले दर्ज हैं, जिसकी वजह से उस पर निरंतर कड़ी निगरानी बनाए रखना आवश्यक था। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब उसकी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक कार्रवाई को रोका जा सके। पुलिस का संकल्प:सहारनपुर पुलिस का उद्देश्य जनपद को अपराधमुक्त बनाना और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे उनके आपराधिक नेटवर्क की निगरानी एवं नियंत्रण प्रभावी रूप से किया

More Stories
बांदा(उत्तर प्रदेश)9जुलाई26*मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन पर “दान चोर, गद्दी छोड़”के नारे के साथ काले झण्डे दिखाये गये
भागलपुर9जुलाई26*मधुसूदनपुर में घर में चोरी का खुलासा | SSP का बड़ा बयान | पुलिस ने तेज़ की कार्रवाई
भागलपुर9जुलाई26*सुलतानगंज थानान्तर्गत हत्या कांड के तीन मुख्य अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।