लखनऊ २ फ़रवरी २६*यूपी में PWD विभाग में करोड़ों की लूट, कागज़ों में दौड़ रहीं कंडम गाड़ियाँ, डीज़ल के नाम पर हो रही वसूली।
यूपी PWD की 43 साल पुरानी जीप… URE-3740, जो लखनऊ में PWD के वर्कशॉप में खड़ी है। जीप के पहियों को जंग लग गया। सीटें उखड़ चुकी हैं। गियर बॉक्स, स्टेयरिंग और डैश बोर्ड टूट चुके हैं। इसके भीतर टूटी डस्टबिन, पोस्टर, टायर पड़े हैं। यह जीप कई साल से एक जगह खड़ी है। विभाग ने इसे कंडम घोषित कर दिया है।
इसके बावजूद अफसरों की कलाकारी देखिए… इस वाहन को वे कागजों पर दौड़ा रहे हैं। वह भी 100-200 नहीं, हर महीने 5000 किमी से ज्यादा। जिससे इसकी आड़ में हर महीने 50 हजार रुपए डीजल खर्च दिखा सकें। PWD में ये केवल एक वाहन नहीं, बल्कि कई हैं। जिनके नाम पर हर महीने 50 हजार रुपए से ज्यादा का डीजल खर्च बता रहे।
#UttarPradesh #PWD #lucknow

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा
मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद