लखनऊ 7 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- धार्मिक स्थल परिसर में बियर पीने का वीडियो वायरल, मलिका आफाक गार वाली कर्बला का वीडियो वायरल, क्षेत्रीय लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ- अवैध रेत खनन पर योगी सरकार की सख्ती, अंतर्राज्यीय अवैध रेत खनन की निगरानी के आदेश, सीमावर्ती राज्यों के साथ संयुक्त निगरानी तंत्र मजबूत, खनिकर्म विभाग ने MP, उत्तराखंड-बिहार से मांगा सहयोग, अवैध खनन रोकने को चलेगा संयुक्त छापेमारी अभियान, सीमावर्ती इलाकों में प्रवर्तन टीमों का गठन होगा, रेत माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम, नदियों के पारिस्थितिकी संरक्षण पर फोकस , विभागीय अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
➡दिल्ली- तुर्कमान गेट हंगामा मामले में कार्रवाई, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया अरेस्ट, 5 लोगों पर पत्थरबाजी करने का आरोप, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द- पुलिस
➡सुल्तानपुर – साधन सहकारी समिति पर पहुंचे विधायक, अचानक पहुंचे विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, किसानों की शिकायत पर पहुंचे सदर विधायक, अनियमितता मिलने पर लगाई फटकार, अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण का निर्देश, जयसिंहपुर के अठेसी साधन सहकारी समिति का मामला
➡गोरखपुर- CM योगी गोरखनाथ मंदिर में करेंगे रात्रिविश्राम, दौरे के दूसरे दिन सुबह करेंगे पूजा अर्चना,गौ सेवा, दूर दूर से आये फरियादियों की सुनेंगे फरियाद, गोरखनाथ मंदिर में लगेगा जनता दर्शन
➡कन्नौज – अपना दल एस के जिला महासचिव निष्कासित, मंदीप कटियार 6 साल के लिए निष्कासित हुए, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र कटियार ने निष्कासित किया, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर कार्रवाई
➡बहराइच – जनपद में 5 लाख 41 हजार 328 वोटरों के कटे नाम, जनपद में महज 21 लाख 7 हजार 16 मतदाता बचे, सबसे ज्यादा सदर विधानसभा में कटे वोटरों के नाम, सदर में 1 लाख 14 हजार 186 मतदाताओं के कटे नाम
➡रायबरेली- वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर , हरचंदपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡मऊ- मऊ पहुंचे यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग किया स्वागत, बड़ी संख्या में पंकज चौधरी का किया गया स्वागत
➡लखनऊ- यूपी प्लास्टिक की जगह लेंगे इको-फ्रेंडली गमले, गाय के गोबर से गमलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन, 7000 से अधिक गोशालाओं में होगा प्रोडक्शन, 5 करोड़ गमलों के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना, वृहद पौधरोपण अभियान में इनका उपयोग होगा
गो सेवा आयोग की पहल से बड़े पैमाने पर रोजगार, गोवंश संरक्षण को भी इससे मिलेगा बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण,प्लास्टिक मुक्ति की दिशा में कदम
➡बहराइच – बहराइच पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग की मीटिंग, कार्यकर्ताओं के बाद अधिकारियों संग भी बैठक, कलेक्ट्रेट में DM, SP, अन्य अधिकारियों संग बैठक, मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर दिया बयान
भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बदला नाम- शाही
➡फिरोजाबाद- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामला, परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार , प्राइवेट नर्सिंग होम पर कार्रवाई की मांग, पुलिस बातचीत कार समझाने में जुटी , थाना शिकोहाबाद के एटा रोड पर नर्सिंग होम
➡बलिया- सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक ने बिजली पोल में मारी टक्कर, बाइक असंतुलित होकर खंभे से टकराई , सहतवार थाना के सुरहिया मोड़ की घटना
➡संभल- दादा मियां की जियारत पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने मौके पर की पड़ताल, कब्रिस्तान में मस्जिद-मजार होने की पुष्टि हुई, मस्जिद-मजार हटाने के लिए 15 दिन का समय, नहीं हटाए जाने पर होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई, शुक्रवार की साप्ताहिक बाजार पर भी लगाई रोक, बिना अनुमति के लगती थी साप्ताहिक बाजार, संभल कोतवाली के चौधरी सराय का मामला
➡सीतापुर- महिला परिचालक से शराबी यात्री ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर शराबियों ने महिला परिचालक पीटा, रोडवेज बस में शराब पीने से मना करने पर वारदात, घटना के बाद 1 शराबी फरार, दूसरे को पुलिस को सौंपा, लखनऊ के मड़ियांव से रोडवेज बस में हुए थे सवार, पीड़िता ने सिधौली कोतवाली में दी तहरीर
➡दिल्ली- सीबीआई और इंटरपोल की बड़ी सफलता, फरार अपराधी अमन भैंसवाल भारत लाया गया, अमेरिका से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया, एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है अमन भैंसवाल, बिश्नोई गिरोह का की-मेम्बर और शार्पशूटर है अमन, हत्या,आपराधिक साजिश समेत 10 से अधिक मामले
➡बिहार- नुसरत परवीन ने आयुष चिकित्सक पद पर किया ज्वॉइन, हिजाब विवाद से सुर्खियों में आई थी नुसरत परवीन , नुसरत परवीन का 6 जनवरी को दस्तावेज़ सत्यापन, पटना सिविल सर्जन कार्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन , दस्तावेज़ सत्यापन के बाद पटना सदर में पोस्टिंग मिली, परिवार और नुसरत परवीन ने रखी मीडिया से दूरी
➡अलीगढ़- एसएसपी ने फोर्स के साथ शहर में पैदल गस्त की, पैदल गस्त के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना, सेंटर पॉइंट,SBI तिराहा,कंट्रोल रूम क्षेत्र में पैदल गस्त, थाना सिविल लाइन,बन्ना देवी इलाके में की गस्त
➡झांसी- अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन की मौत , अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र के रेवन में हादसा
➡सिद्धार्थनगर- बांसी फल मंडी में भीषण आग से मचा हड़कंप, अचानक आग से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल, रोज़ी-रोटी बचाने के लिए व्यापारी आग बुझाने में जुटे, बांसी कोतवाली के फल मंडी की है घटना
➡फिरोजाबाद- फिरोजाबाद का जवान पश्चिम बंगाल में शहीद, 23 वर्षीय सूरज पश्चिम बंगाल में हुए शहीद, प.बंगाल में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त
➡प्रयागराज – यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निरस्त , यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा निरस्त की, आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने विज्ञप्ति जारी की, सीएम योगी के आदेश पर भर्ती परीक्षा निरस्त की, प्रतियोगी छात्रों ने चंद्रशेखर आजाद पार्क में मनाया जश्न
———————————

More Stories
अयोध्या2 मार्च 26*जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष*
वाराणसी 2 मार्च 26*दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।
लखीमपुर खीरी 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर कि खास खबरें