कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*रेलवे समपार संख्या 75-B और 75-C चार दिन रहेंगे बंद*
*11 से 14 अक्टूबर तक रेल मरम्मत कार्य के चलते बदला रहेगा यातायात मार्ग*
कानपुर नगर* वरिष्ठ खंड अभियंता (रेलपथ), प्रथम, उत्तर मध्य रेलवे, कानपुर ने अवगत कराया कि रेलवे समपार संख्या 75-B एवं 75-C पर पीक्यूआरएस (PQRS) कार्य के चलते दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से 14 अक्टूबर 2026 को सायं 6:00 बजे तक चार दिनों के लिए यातायात बंद रहेगा।
उक्त अवधि में रेल कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए समपार से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यातायात के लिए गेट संख्या 72-B, 73-C, 74-C, हाथीपुर एवं गंगागंज एलएचएस (सबवे) के पूर्वी तरफ से आवागमन किया जा सकेगा। वहीं, पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले वाहन रामादेवी ओवरब्रिज से सनिगवां मार्ग का प्रयोग करेंगे।
अतः वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
——-
More Stories
दिल्ली 9 अक्टूबर 26*सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*सपा सांसद देवेंद्र शाक्य की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल शिवराजपुर क्षेत्र के रवान में
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*कानपुर नगर में 10 से 25 अक्टूबर तक होगा मुफ्त राशन का वितरण*