जयपुर 30दिसम्बर 25*अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया 551 किलो दूध वितरण
अलवर।
जयपुर *अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के तत्वावधान में नववर्ष 2025 के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को एक भव्य दूध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नीरज सिंह (अलवर) ने की। आयोजन की शुरुआत फियोरी होटल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुई, जिसमें संगठन के 100 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चमन कंवर, ब्रजेश पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एजुकेशन,कार्यकारी अध्यक्ष सुनील खांडल, श्यामा कंवर, मंजू देवी, सुनीता सैनी, ममता कंवर, योगी, रीना सच्चर, उर्मिला शर्मा, ममता शर्मा, गीता गुप्ता, पिस्ता मीना, जावेद, सुरेश जांगिड़, धनराज, रमेश चौधरी, राम अवतार जांगिड़, रोहित सिंह, सुमन कंवर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चले दूध वितरण कार्यक्रम में संगठन द्वारा 551 किलो दूध आमजन, जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि नए साल की शुरुआत सेवा और मानवता के साथ करना ही संगठन का उद्देश्य है। संगठन भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 10 अगस्त 26* चैकिंग/गस्त के दौरान 01 अभियुक्त को 527 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
लखनऊ10अगस्त26*वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और बहुजन छात्रों का भविष्य विषय पर सेमिनार आयोजित*
लखनऊ10अगस्त26*बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त करने की मांग*