लखनऊ 30दिसम्बर 25*नए साल से पहले अयोध्या, काशी और मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
लखनऊ *अयोध्या में रामलला और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए करीब 2-2 किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं, फिर भी भीड़ लगातार बढ़ रही है।
वृंदावन में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हैं। बांके बिहारी मंदिर के आसपास महाकुंभ जैसी भीड़ जमा है, जहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। मंदिर प्रशासन और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालात को देखते हुए बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 5 जनवरी के बाद ही दर्शन के लिए आएं। प्रशासन का कहना है कि इससे भीड़ का दबाव कम होगा और सभी श्रद्धालु सुरक्षित व सुगम दर्शन कर सकेंगे।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।