मथुरा 23 दिसंबर 25*ऑरेशन जागृति अभियान थाना- मगोर्रा, बरसाना, वृंदावन, राया, शेरगढ़, मांट, फरह एवं जमुनापार*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *आज दिनाँक 23.12.2025 को ऑपरेशन जागृति फेज 5 के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के नेतृत्व में मिशन शक्ति/मिशन जागृति टीम थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा ग्राम पंचायत लालपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के विषय में जागरूक करते हुए उनके प्रति होने वाली हिंसा, झूठे मुकदमा दर्ज कराने एवं युवा एवं युवती के प्रेम प्रसंगों के चलते बिना बताए घर से पलायन, साइबर क्राइम तथा साइबर क्राइम से बचावों के तरीके, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के विषय में जागरूकता, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत देते हुए अपना OTP किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरुक किया गया । इसी के साथ महिला संबंधी अपराधों एवं उनकी कानूनी प्रक्रियाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं *हेल्पलाइन नम्बरों मुख्यतः 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा* आदि के विषय में जानकारी प्रदान की गई । विद्यालय में शिकायत पेटिका के संबंध में भी जानकारी कर बालिकाओ को अपनी शिकायत पेटिका के माध्यम से शिकायतें प्रेषित करने हेतु जागरूक किया गया ।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*