बुलंदशहर23दिसम्बर 25*प्रभारी महिला सैल/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 04 दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी
बुलंदशहर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला सैल/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में-
आज दिनांक 23.12.2025 को पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी मामले में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित आये। प्रभारी महिला सैल/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए 04 प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक- दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें। प्रभारी महिला सैल/काउंसलरों द्वारा दंपति को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,