October 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा: 14 अक्टूबर 26*IGRS समीक्षा में डीएम सख्त, 36 अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने के निर्देश*

बांदा: 14 अक्टूबर 26*IGRS समीक्षा में डीएम सख्त, 36 अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने के निर्देश*

ब्रेकिंग न्यूज बांदा-

*बांदा: 14 अक्टूबर 26*IGRS समीक्षा में डीएम सख्त, 36 अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने के निर्देश*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा।* जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान 36 अधिकारियों की रैंकिंग खराब मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और 2 से 3 दिन में सुधार के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण निर्धारित समय में करें। निस्तारण से पहले शिकायतकर्ता से वार्ता कर समस्या को समझें और संतोषजनक समाधान दें। केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान और शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर ध्यान दिया जाए।
उन्होंने सभी विभागों को रैंकिंग में 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही और संवेदनहीनता पर कार्रवाई होगी।
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है, इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Taza Khabar