*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर8दिसम्बर25*पनकी पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा की दी अहम सीख*
*कानपुर में अपराध पर रोक और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए थाना पनकी पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज भदौरिया, व अतिरिक्त निरीक्षक, साइबर क्राइम टीम और मिशन शक्ति टीम द्वारा डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल (MIG) में विशेष साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई*।
*अभियान में बच्चों और स्टाफ को बताया गया कि बढ़ते साइबर अपराधों के बीच जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। टीम ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर सुरक्षित रहने की जानकारी विस्तार से दी*।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लिंक, ओटीपी स्कैम और मैसेज ट्रैप से बचा जा सकता है।
*साइबर अपराध होने पर तुरंत करें ये 4 काम*
1. बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और दिए गए लिंक पर पूरी जानकारी भरें।
2. cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।
3. नज़दीकी थाना/साइबर सेल से तुरंत संपर्क करें।
4. अपराध में इस्तेमाल हुए डिवाइस से कोई डेटा डिलीट न करें।
*पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया द्वारा कहा गया कि बच्चों और अभिभावकों दोनों को साइबर सुरक्षा की सही जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। थाना पनकी क्षेत्र में आने वाले दिनों में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को और तेज़ी से चलाया जाएगा*।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।