August 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार* | *जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.)* की अध्यक्षता में मंगलवार को *प्रज्ञान सभागार* में नगर विकास एवं आवास विभाग, *प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना* एवं *सांख्यिकी विभाग* द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के *सभी नगर निकायों के नगर कार्यपालक पदाधिकारी* एवं *एलडीएम पूर्णिया* उपस्थित रहे।
*इन योजनाओं की हुई समीक्षा*
बैठक में पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों में *सम्राट अशोक भवन, मोक्ष धाम, एमआरएफ सेंटर, कंपोस्ट प्लांट, सेनेटरी लैंडफिल* एवं *प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना* के तहत फुटकर व्यापारियों को ऋण राशि के भुगतान की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

*जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देश*
जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए एवं पूर्व में आवेदन कर चुके लाभुकों के आवेदनों पर अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए वेंडरों एवं ऋण हेतु बैंकों का चयन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
मोक्ष धाम एवं सम्राट अशोक भवन के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चयन कर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। साथ ही संबंधित लाभुकों एवं फुटपाथी वेंडरों को योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए। नए आवेदन, लंबित आवेदनों के निष्पादन, बैंक से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि *जनहित से जुड़े सभी मामलों* का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Taza Khabar