नई दिल्ली 8दिसम्बर25*इंडिगो संकट बेकाबू, सुबह 10 बजे तक 250 से अधिक उड़ानें रद्द; DGCA की चुप्पी पर सवाल तेज*
देशभर में इंडिगो फ्लाइट संकट आठवें दिन भी भयावह रूप ले चुका है। सोमवार सुबह 10 बजे तक 250 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. दिल्ली में 134, बेंगलुरु में 127 और मुंबई, चेन्नई, पुणे समेत कई एयरपोर्ट पर अफरातफरी जारी है।
हजारों यात्री फंसे हुए हैं, एयरपोर्ट पर हंगामे, धक्का-मुक्की और रातभर इंतज़ार की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं।
*सबसे बड़ा सवाल*
DGCA के DG और FSD निदेशक रविंदर सिंह जमवाल पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं?
जब नियमों का पालन नहीं हुआ, स्टाफिंग प्लान नहीं था, फिर इतने बड़े पैमाने पर रूट अलॉटमेंट किसने किया?
क्या DGCA और इंडिगो के बीच संरक्षक-स्तर की मिलीभगत चल रही है?

More Stories
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुल्तानपुर13जून26*थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि की अध्यक्षता में चल रहा हलियापुर थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस!*
बांदा13 जून 26* ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से बच्चों को कराया बाल मजदूरी से मुक्त*