*Breaking News नाइट क्लब अग्नि कांड*
कानपुर नगर 8दिसम्बर 25*गोवा नाइट क्लब हादसा: भीषण आग में 25 की मौत, कानपुर के रोहन भी शामिल*
*गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में कानपुर के कल्याणपुर निवासी शेफ रोहन भी शामिल हैं, जिनकी धुएं से दम घुटने के कारण मौत हुई*।
*रोहन बचपन से ही मामा मामी के साथ रहते थे, और मामी ने उन्हें पालकर बड़ा किया था। भाई अजय ने बताया कि वे बचपन से साथ थे,अचानक मिली ये खबर पूरे परिवार को तोड़ गई। रोहन कानपुर के कल्याणपुर में मामा के घर रहता था*।
*हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है। अच्छे पैसे मिलने के चलते फरवरी 2024 में गोवा चला गया था रोहन*
*गोवा पुलिस प्रशासन ने हादसे के बाद मृतक रोहन के परिजनों से किया संपर्क, दी थी जानकारी,, परिजन मृतक के शव लेने के लिए गोवा हुए रवाना, रोहन का अंतिम संस्कार कानपुर में किया जाएगा*
*हादसे में मृतकों को सरकार ने 50-50 हज़ार रुपए मदद देने की बात कही व दुःख व्यक्त किया है*
*वहीं नाइट क्लब में हुए इस हादसे पर लापरवाही बरतने पर क्लब मालिक के साथ अन्य को गोवा पुलिस ने हिरासत में लिया,, जहां क्लब में फायर सेफ़्टी की व्यवस्था भी नहीं थी*

More Stories
कानपुर नगर28अप्रैल26*मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर बढ़ाया उत्साह
भागलपुर28अप्रैल26*कार्यपालक पदाधिकारी की गोली लगने से हुई मौत, सभापति हुए जख्मी
भागलपुर28अप्रैल26*नगर आयुक्त एवं मेयर को 9 बिन्दु पर ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र लिखा है।