अयोध्या 6दिसम्बर 25*डीएम, एसएसपी व विधायक ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायत
232 शिकायतों मे 7 का मौके पर निस्तारण
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुनने के बाद संबन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण के आदेश दिये।समाधान दिवस मे कुल 232 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
मोहम्मद नाजिम पुत्र मोहम्मद मुशीर निवासी निवासी ग्राम बनगाँवा ने गाटा संख्या 420 स्थित ग्राम कूढा सादात जो खलिहान के खाते में दर्ज है से न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने की शिकायत की। रोशन लाल पुत्र कामता प्रसाद निवासी नयापुरवा नजरे नरौली ने काफी समय से लंबित वरासत दर्ज करने की गुहार लगाई। मोहम्मद नौशाद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा रुदौली ने फर्जी तौर पर पारिवारिक समझौता के आधार पर दर्ज इंद्राज को जल्द निरस्त करने की मांग की। वही मोहम्मद मेराज पुत्र मोहम्मद अयाज़ निवासी मोहल्ला टेढी बाजार क़स्बा रूदौली में नगर पालिका में अपने मृतक भाई के स्थान पर उनके वारिसान का नाम दर्ज करने की मांग की।
ग्राम गोगावा निवासी ध्रुप चन्द्र सहित अन्य ग्रामीणो ने ग्राम गोगावा मे गाटा संख्या 298 / 0.0190 हेo भूमि चकमार्ग है इसी से सटी गाटा संख्या 299/0.070 नाली सरकारी अभिलेख मे दर्ज है । कुछ अज्ञात लोग बिना मानक के प्लाटिंग कर चकमार्ग व नाली की भूमि को कब्जा कर दीवाल उठाकर चकमार्ग से आने जाने का रास्ता अवरुद्ध कर दिये है मना करने पर विपक्षीगण दबंगई से बोले राजस्व विभाग की जानकारी मे सब हो रहा है।डीएम श्री फूंडे ने सोमवार तक चकमार्ग व नाली की भूमि खाली कराने के आदेश दिये।जखौली के प्रधान प्रतिनिधि माताफेर चौरसिया ने जल जीवन मिशन की फटी पाइपलाइन से रास्ते पर लगातार पानी बहने और ग्रामीणों की परेशानी का मुद्दा उठाया। जंगीकापुरवां मजरे जखौली की सुनिया ने वृद्धा पेंशन बंद होने पर पुनः बहाली की मांग की, जबकि अशोक कुमार ने न्यायालय के आदेश का पालन न होने की बात कही। लल्ली का पुरवां मजरे अहमटा के मथुरा प्रसाद ने चकमार्ग पर लगे पेड़ों को विपक्षियों द्वारा अपना बताकर हटाने की कोशिश और रास्ते पर विवाद खड़ा करने की शिकायत की। रामनगर धौराहरा निवासी अमरजीत ने एसडीएम आवास खाली कराए जाने की शिकायत की।मोहल्ला काशीपुर निवासी भवानी प्रसाद ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में अधिग्रहीत भूमि से अधिक भूभाग पर पीडब्लूडी द्वारा कब्जा करने तथा बिना नया गजट जारी किए अतिरिक्त भूमि का मुआवजा न देने की समस्या रखी, वहीं काशीपुर के ही एक अन्य शिकायतकर्ता अनिल मिश्रा ने बिना अधिग्रहण व बिना मुआवजा दिए भूमि पर 84 कोसी मार्ग का कार्य कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम गोगांवा निवासी रणवीर यादव ने रुदौली पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की शिकायत एसएसपी डा ग्रोवर से किया कि पुलिस ने मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया मेरे द्वारा दिये गए शिकायती पत्र पर टाल मटोल कर रही है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली को दिनांक 25/09/2025 व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के कार्यालय मे जाकर दिनाक 27/10/2025 को शिकायती पत्र दिया मगर अभी तक पुलिस द्वारा मेरी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नही हुई है। एस एस पी डा ग्रोवर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम को तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार बनियान, समाज कल्याण अधिकारी डी के सिंह , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी इंद्रदेव, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार,तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, सीओ आशीष निगम,नायब तहसीलदार शुक्ला , चिकित्सा अधीक्षक फातिमा हसन रिजवी, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी मवई भावना यादव, भगवानदीन, सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*
उन्नाव 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें