गोण्डा24दिसम्बर*स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लाक मिशन मैनेजर,समूह सखी समेत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर अनियमितता का लगाया आरोप*
गोण्डा। जिले के विकास खण्ड नवाबगंज के कोल्हमपुर इमाम गांव की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लाक मिशन मैनेजर भाष्कर मिश्रा तथा समूह सखी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर अनियमितता का आरोप लगाया है। समूह की महिलाओं ने इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है।
क्षेत्र के कोल्हमपुर इमाम की दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं नें बताया कि उनके समूह का गठन जून 2019 में किया गया था। तब से समूह की गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही थी लेकिन जुलाई 2021 के बाद से समूह की न तो कोई बैठक बुलाई गई और न ही कोई गतिविधि संचालित की गई। जबकि समूह के द्वारा बाल विकास परियोजना विभाग के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर समूह के द्वारा ड्राई राशन का वितरण बराबर किया जा रहा है। इस संबंध में समूह के ब्लाक मिशन मैनेजर भास्कर मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा समूह सखी के द्वारा किया जाना है एवं भास्कर मिश्रा के द्वारा रजिस्टर के लिए आठ सौ रुपया भी मांगा जा रहा है।उनका कहना है कि अगर आप लोग पैसा नहीं देंगी तो हम तुम सबको समूह से निकाल कर दूसरा समूह गठित करा देंगे। इस मौके पर समूह की अध्यक्ष ललिता देवी, कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष माया देवी, सचिव रेखा देवी सहित समूह की सभी महिला सदस्य मौजूद रहीं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*घाटमपुर CHC से बच्चा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा! SDO समेत 2 गिरफ्तार |
रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*
मथुरा 11 अगस्त 26* श्रावण मास में सुरक्षा के दृष्टिकोण गोपेश्वर महादेव वृंदावन एवं भूतेश्वर महादेव मथुरा का निरीक्षण एवं भ्रमण किया*