गोण्डा24दिसम्बर**कटरा घाट पर दस दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह**
कर्नलगंज गोंडा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सरयू नदी स्थित कटरा घाट पर हो रही 10 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव में गुरुवार को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह शामिल हुए।
तहसील कर्नलगंज के सरयू नदी स्थित कटरा घाट पर हो रहे दस दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव में अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक देवी हेमलता शास्त्री के द्वारा श्रीराम की कथा का वर्णन किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश प्रताप सिंह ने सरयू नदी स्थित कटरा घाट पर हो रहे 10 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा को सुना उसके पश्चात अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक देवी हेमलता शास्त्री जी को श्रीराम जी का स्मृति चिह्न व तलवार दे कर सम्मानित किया।वहीं कथावाचक के द्वारा पूर्व मंत्री जी को श्री राम चरित मानस (रामायण) की पुस्तक भेंट की। इस मौके पर उनके साथ पंडाल में सभी समर्थकों सहित काफी संख्या लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*