पंजाब1अक्टूबर25*आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में 8वां आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
अबोहर, 01 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना अबोहर के प्रभारी परमजीत कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी राजबीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में आठवें आरोपी चिराग बदरवाल पुत्र वीर बदरवाल वासी गली नं.7, सराभा नगर अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि इस केस में एक आरोपी अभी फरार है। मामले की जांच जारी है। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 68, 19.4.2024 भांदस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?